मिशन शक्ति अभियान : चिल्हिया थाने की महिला पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया

संजय पाण्डेय

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश पर चिल्हिया थाणे की महिला पुलिस कर्मियों द्वारा चिल्हिया थाना क्षेत्र के विभिन्न चौराहों पर मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा एवं बाल अपराध एवं महिला शशक्तिकरण के तरीकों को बताया गया | 02.01.2022 को महिला बीट पुलिस अधिकारी म0का0 प्रिया चौहान म0का0 सरिता सिंह द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें चिल्हिया की महिलाएं व बालिकाएं उपस्थित रही l महिलाओं व बालिकाओं के सम्मान एवं स्वालंबन मिशन शक्ति अभियान के दृष्टिगत सरकार द्वारा चलाये गये मिशन शक्ति अभियान एवं महिला सुरक्षा सम्बन्धी योजनाओ, सुरक्षा कार्यक्रम के उद्देश्य एवं महिला सम्बन्धी अधिकारो के बारे जानकारी दी गयी और शासन द्वारा जारी हेल्पलाइन न0 -112,181,1076,1090,1098,102,108 आदि के बारे मे भी बताया गया ।


 
error: Content is protected !!
Open chat
Join Kapil Vastu Post