राहुल गांधी के सवालों का सामना करें मोदी बताएं अडानी की कंपनी में किसका पैसा लगा

सिद्धार्थ नगर 31 मार्च / कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद राहुल गांधी जी द्वारा लोकसभा में अडानी प्रकरण पर पूछे गए प्रश्नों का उत्तर पाने के लिए आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष काजी सुहेल अहमद की अगुवाई में जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अति उप जिलाधिकारी को सौंपा।

जिसमें उनसे अनुरोध किया गया है कि सरकार से भेजे जा रहे प्रश्नों का उत्तर दिलाने की कृपा करें।

इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद राहुल गांधी जी ने लोकसभा की कार्रवाई के दौरान अडानी से संबंधित कई प्रश्न लगातार पूछा लेकिन प्रधानमंत्री एवं सरकार ने राहुल गांधी जी के प्रश्नों का उत्तर देने के बजाय उन्हें देशद्रोही कहना शुरू कर दिया सरकार की नजर में अडानी का विरोध भारत का विरोध है ।

इसलिए आज राहुल जी द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर पाने के लिए उसे जिला प्रशासन के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति जी को भेजा गया है।
इससे पूर्व जिला कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं महाराजगंज के पीसीसी सदस्य विजय सिंह ने संयुक्त पत्रकार वार्ता में अडानी प्रकरण पर विस्तार से अपनी बात रखी।

इस अवसर पर महाराज गंज जनपद के पी सी सी सदस्य विजय सिंह, डा चन्द्रेश उपाध्याय, कांति पाण्डेय, देवेन्द्र कुमार गुड्डू, किरन शुक्ला, सच्चिदानंद पांडेय, अनिल सिंह अन्नू, सादिक अहमद, नादिर सलाम, सतीश त्रिपाठी, अशोक गुप्ता, रियाज मनिहार, शकील अंसारी, इश्तियाक चौधरी, पंकज चतुर्वेदी, जिल्ले गालिब, राजेश शास्त्री, ज्योति पांडेय, प्रमोद कुमार, होरी लाल श्रीवास्तव, रितेश त्रिपाठी, जितेन्द्र धर द्विवेदी, शौकत अली, जावेद सिद्दीकी, विंध्याचल चौधरी, रामदेव पांडेय, अकरम अली सहित तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।