शोहरतगढ़ – कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने उपजिलाधिकारी और बी डी ओ को सौपा ज्ञापन

इंद्रेश तिवारी

शोहरतगढ/सिद्धार्थनगर
कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद राहुल गांधी द्वारा लोक सभा मे गौतम अडानी प्रकरण पर पूछे गये प्रश्नो का उत्तर पाने के लिए कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रंजना मिश्रा के अध्यक्षता मे शोहरतगढ एस0डी0एम प्रदीप कुमार और बी0डी0ओ संगीता यादव को ज्ञापन सौंपा गया।

जिला उपाध्यक्ष रंजना मिश्रा ने कहा कि हम लोगो के नेता पूर्व सांसद राहुल गांधी द्वारा 31 मार्च को लोक सभा मे गौतम अडानी से सम्बन्धित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी से कई प्रश्न पूछे गये जिस पर प्रधानमंत्री जी हमारे नेता के प्रश्नो के उत्तर देने के वजाय देशद्रोही कह दिये।

अब देश के प्रधानमंत्री से प्रश्न पूछना भी देश द्रोह है। इस लिए हम सभी कांग्रेसी महामहिम राष्ट्रपति से न्याय पाने के लिए तहसील प्रशासन के माध्यम से देश के राष्ट्रपति को ज्ञापन सौपे है। कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी द्वारा पूछे गए मुख्य 5 प्रश्नो का उत्तर सरकार से हम लेकर रहेंगे।

इस दौरान कांग्रेस के नेता
दीपक यदुवंशी,अकबाल अहमद,डॉक्टर सर्वजीत उपाध्याय,प्रदीप,विजय प्रताप,जुनेद अहमद ,भोकर ,श्यामलाल राजू सिद्दीकी ,राजेश लाल जी यादव राजू गौड़,दिनेश कुमार ,विनय कुमार,श्यामलाल अवधबिहारी आदि लोग उपस्थित रहे।