भारत रत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के शोभायात्रा और झांकी निकालने के लिए लोगों में काफी उत्साह

इसरार अहमद 

मिश्रोलिया सिद्धार्थनगर चेताया क्षेत्र के लोगों द्वारा 14 अप्रैल के दिन सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के शोभा यात्रा और झांकी निकालने की तैयारी बड़े जोर शोर से चल रही है। आज कई दिनों से अशोक कुमार के अगुवाई में लोगों द्वारा गांव गांव जाकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बैठक की जा रही है।

इस कार्यक्रम को मनाने का उद्देश्य बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के संघर्षों को याद करने के लिए किया जा रहा है। जहां शिक्षा को लेकर विशेष बल दिया जा रहा है ताकि आने वाला समाज शिक्षित हो और अपने हकों के लिए लड़ सके। समाज में अशिक्षित होने के कारण लोग अपने हक की लड़ाई नहीं लड़ पाते हैं लोगों को यह बताया जा रहा है कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने ऐसे कई विषम परिस्थितियों का सामना करते हुए। एशिया के पहले विद्वान बने।

भारत रत्न संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर के उपलब्धियों को बताते हुए लोगों द्वारा शोभायात्रा और झांकी यात्रा निकालने की तैयारी चल रही है। क्षेत्र के हरिश्चंद्र,सुधीराम रामकुमार, जयश्री ,रामनयन आनंद, सुभाष, डॉक्टर विकास चौधरी, राजेश पासवान, रामशरण यादव, कमलेश गुप्ता, हीरालाल, वैजनाथ, अजय कुमार, रघु प्रसाद,आर के, घनश्याम गुप्ता, मोतीलाल आदि लोगों ने बताया कि शोभायात्रा किसी वर्ग विशेष के लिए नहीं है ना ही किसी समुदाय और राजनीतिक पार्टी का है।

यहां रह रहे हर समाज के हितों की बात की जा रही है। इसीलिए हम लोग क्षेत्र के हर गांव में जाकर के बैठक कर रहे हैं जहां लोगों द्वारा यह काम सराहनीय और बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित है।

माली जोत बड़हरघाट, सुकरौली, रुद्रपुर, चेतिया, असिधवा उड़वलिया, असोगवा, छतवा, थुम्हवा बुजुर्ग, बड़हरा, तिघरा, मुडीला, मंझरिया, जिगना, सुभौली, नेवरी, छपिया, खिरिया, चांदेगढ़िया, भटपुरवा आदि गांव से बाबासाहेब की शोभायात्राएं निकालने की तैयारी हो रही है। कार्यक्रम के अंत में समापन चेतिया में होगी।
जिसकी परमिशन भी प्रशासन द्वारा मिल गई है।

error: Content is protected !!
Open chat
Join Kapil Vastu Post