📅 Published on: April 14, 2023
निज़ाम अंसारी
भारत रत्न बाबा साहब भीम राव आंबेडकर की जयंती पर नगर पंचायत बिस्कोहर में बाबा साहब के योगदान और समतामूलक समाज के निर्माता के जीवन संघर्ष को लेकर संगोष्ठी माध्यम से उन्हें याद किया गया |
मुख्य अतिथि के रूप में जिला उपाध्यक्ष शमीम अहमद व अध्यक्षता पूर्व प्रत्याशी इटवा हरिशंकर सिंह, संचालन विधानसभा अध्यक्ष अंगदराज गौतम ने किया |
संगोष्ठी को संबोधित करते शमीम अहमद कहा की बाबा साहेब ने भारत को संविधान ही नहीं दिया बलकी देश मे गरीबो मजलूमो असाहयो को जीने का बैठने बोलने का अधिकार दिया मगर बसपा को छोड़ कर किसी पार्टी ने बाबा साहेब को सम्मान नहीं दिया |
14 अप्रैल 1956 से 1984 तक जब तक मा. काशीराम साहेब बहुजन समाज पार्टी नहीं बनाया तब देश व प्रदेश में सरकार चलाने वालो ने बाबा साहेब की जयन्ती नहीं मनाया और आज दलितों को गुमराह करने के लिए बाबा साहब की जयन्ती मना रहे हैं संगोष्ठी को संबोधित करते हरिशंकर सिंह ने कहा कि सर्व सामाज मिल कर बहन जी के हाथों को मजबूत करे तभी बाबा साहेब का सपना साकार होगा| 
बैठक को पी. आर. आजाद ज्वाला प्रसाद राजभर, शुभकरन चौधरी, डा. जुबैर अहमद, अंगदराज गौतम, ने भी सम्बोधित किया
बैठक मे मुख्य रूप से चंदबली गौतम, हबीब अहमद, रामऔतार गौतम सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।