आप सभी से जुड़ना आप सभी का स्नेह पाना मेरे लिए एक सौभाग्य की बात बिना चुनाव जीते ही जनता के ढेरों काम हो गए
निजाम अंसारी
शोहरतगढ़ नगर पंचायत से चेयरमैन पद की प्रत्याशी उमा अग्रवाल पत्नी रवि अग्रवाल ने शोहरतगढ़ कस्बे के साथ ही विस्तारित क्षेत्र के गांव में जन सम्पर्क किया और जनता जनार्दन की समस्याओं को सुना और उनके समाधान का आश्वासन दिया।
उमा अग्रवाल ने कहा कि आप सभी से जुड़ना, आप सभी का स्नेह पाना…मेरे लिए एक सौभाग्य की बात है। जो समस्याएं मुझे पहले से ही पता थी जैसे सड़क नाली पीने के लिए स्वच्छ पानी इस विषय पर पूरे नगर के वार्ड का विकास का एक खाका और विशेष सहयोगियों के साथ राय करके पूरा लेखा जोखा तैयार करा कर नगर पंचायत में खराब सड़कों की मरम्मत करवाई जा चुकी है जो छोटी मोटी सड़कों की जरूरत थी उसको भी बनाया गया ।
शोहरतगढ़ के विकास के लिए अधिकतर वार्डों की नालियों के मरम्मत का काम चुनाव जीतने से पहले ही किया जा चुका है वादा रहा, आपके सेवा का मौका मिला तो यह नाचीज़ हर हद्द पार करने को तैयार है।
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी उमा अग्रवाल ने कहां कि कस्बा हमारा है और जनता से संबंध बहुत पुराना है। बहुत जल्द इस नगर पंचायत के उन्नयन के प्रस्ताव को किसी माध्यम से आपके बीच विचारार्थ रखूंगी।
भगवान ने चाहा तो जीतने के बाद पहली कलम से नगर पंचायत शोहरतगढ़ व विस्तारित क्षेत्र नीबी दोहनी , गड़ाकुल , छतहरा छतहरी मेढ़वा नारायणपुर में आबाद परिवारों के घरों में विधवा , वृद्धा विकलांग लोगों को सबसे पहले पेंशन पास कराने का कार्य करूंगी और बिजली के तार/पोल की समस्याओं का भी निराकरण किया जाएगा।
प्रेम आशीर्वाद बना रहे, मेरी आवाज मजबूत कर नगर पंचायत शोहरतगढ़ से चेयरमैन पद के प्रत्याशी उमा अग्रवाल के सहयोग में आपका योगदान अपेक्षित है। आशीर्वाद दें और विकास में भागीदार बनें और मैं आप जनता को बताना चाहूंगी कि विधवा वृद्धा विकलांग का पेंशन जिन्होंने दिया है उसको पास करने के लिए जिले पर भेजा जा चुका है जो चुनाव के दो हफ्ते तक पास जायेगा। पिछले लगभग बीस वर्षों से नगर पंचायत में संख्या बढ़ाई नहीं गयी है जबकि जरूरतमंद लोगों की संख्या ज्यादा है |