📅 Published on: April 21, 2023
kapilvastupost reporter
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु सिद्धार्थनगर के एनसीसी कैडेट्स द्वारा पुनीत सागर आभियान के अंतर्गत गुरुवार को कपिलवस्तु बर्डपुर मार्ग पर स्थित नहर की साफ़ सफाई किया गया। इस कार्यक्रम में एन सी सी के केयर टेकर ऑफिसर डॉ. प्रज्ञेश नाथ त्रिपाठी ने कैडेट्स को बताया कि पुनीत सागर आभियान मनाने का मुख्य उद्देश्य जलाशय और जल स्त्रोतों की साफ सफाई कर समाज में लोगो को इसके प्रति जागरूक करना है।
इसके साथ ही इन्होंने ये भी बताया कि जब आज हम सभी जल संसाधन की समस्या पर ध्यान दे कर इसका संरक्षण करेगे तभी हमारी आने वाली पीढ़ी को शुद्ध जल उपलब्ध करा सकते है। इस कार्यक्रम में एनसीसी के वर्तमान कैडेट्स के साथ पूर्व कैडेट्स ने भी प्रतिभाग किया।