प्रधानसंघ जिलाध्यक्ष पवन मिश्रा के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

राष्ट्रीय पंचायतीराज प्रधानसंघ अध्यक्ष व पिछले चार बार से लगातार लुचुईया गाओं के प्रधान पवन मिश्रा धर्म के प्रति काफी आस्था रखते हैं  प्रतिवर्ष यह शानदार आयोजन उनकी देख रेख में होता आ रहा है जिसमें प्रसिद्द विद्वान द्वारा धर्म के विकास लोक कल्याण की कामना करते हैं  |

nizam ansari 

शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर। विकास क्षेत्र शोहरतगढ के लुचुइयां ग्राम पंचायत मे स्थित प्राचीन शिव मन्दिर में आयोजित संगीतमयी श्रीमदभागवत कथा का शुभारम्भ शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। डोई तिराहा पर शिव मंदिर के पास डोई नदी में जल भरते समय श्रद्धालुओं के जयघोष से अगल बगल का क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।

आचार्य पंडित संतोष शुक्ल जी के नेतृत्व में लुचुइया गांव मे स्थित प्राचीन शिव मंदिर से चलकर महदेवा नानकार होते हुए कलश यात्रा डोई तिराहा पर स्थित डोई नदी के तट पर पहुंची। यात्रा में गाजे बाजे की धुन पर मंगल गीत गाती महिलाओं का समूह आकर्षक छटा बिखेर रहा था। बच्चे व युवा भक्ति गीतों पर नृत्य करते हुए चल रहे थे। नदी तट पर कलश पूजन के उपरांत महिलाओं ने जल भरा। ततपश्चात यात्रा महदेवा नानकार होते हुए कथा मंडप स्थल लुचुइया मे पहुंची। जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश की स्थापना हुई।

संगीतमयी श्रीमदभागवत कथा के आयोजक प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष डा.पवन मिश्र ने बताया कि 21 अप्रैल शुक्रवार से शुरू हुए कथा का समापन 29 अप्रैल दिन शनिवार को हवन पूजन व महाप्रसाद के साथ समापन होगा। कलश यात्रा मे हजारो की संख्या मे क्षेत्र के श्रद्धालु मौजूद रहे।

इस अवसर पर मुख्य रूप से कथा के आयोजक डा.पवन मिश्र, अखिल भारतीय ब्राम्हण महासभा के बड़े नेता पंडित श्याम नारायण चौबे, गणेशकान्त उपाध्याय, विन्ध्याचल गिरी, गंगाधर मिश्र, विजयपाल मिश्र, भाजपा के मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र द्विवेदी, पंकज चौबे, सुनील सिंह, राममिलन चौधरी, रामधनी, उपेन्द्र नाथ उपाध्याय, राम कृष्ण पाण्डेय, कौशलेंद्र त्रिपाठी, फरसा बाबा आदि लोगो के साथ सैकडो लोग मौजूद रहे।

बताते चलें कि ग्राम पंचायत लुचुइया इसमें नरौरा बैदौला टोला शामिल है। आबादी लगभग 2500 सौ है। पूरे ग्राम पंचायत में लगभग दस प्रतिशत लोग सरकारी नौकरी में हैं अधिकतर आबादी बड़े कृषि क्षेत्र में है कुल मिलाकर यह गांव संपन्न कृषि क्षेत्र में आता है पढ़े लिखे लोगों की आबादी वाले गांवों में पढ़ा लिखा पी एच डी ग्राम प्रधान जो एक बार पाया उसके बाद प्रधान बदलने की तरफ किसी का ध्यान ही नहीं रहा। पवन मिश्रा को चार बार से अपना प्रधान बनाए हुवे हैं। पवन मिश्रा  बड़ी जिममेदारी  बखूबी समझते हैं और जनता में अपना विश्वास अपने कर्मों से बनाये हुवे देखे जाते हैं | 

error: Content is protected !!
Open chat
Join Kapil Vastu Post
08:16