सिद्धार्थ नगर – नामांकन के आखिरी दिन अध्यक्ष पद हेतु 85,वार्ड सभासद पद हेतु 374 प्रत्याशियो ने दाखिल किया पर्चा

👍भाजपा से गोविंद माधव,निर्दल उम्मीदवारी के रूप में निवर्तमान अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल व बसपा से राकेस दत्त त्रिपाठी ने दाखिल किया पर्चा

👍नगर पंचायत कपिलवस्तु से तारा देवी-ओम प्रकाश यादव ने निर्दल दाखिल किया पर्चा

👍तारा देवी -ओम प्रकाश यादव के नामांकन में उमड़ा जनसैलाब

kapilvastupost reporter 

सिद्धार्थ नगर।
नगर निकाय चुनाव हेतु नमांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन कई दिग्गजों ने पर्चा दाखिल कर अपनी जीत का वायदा किया।जिले के सभी निकायों में अंतिम दिन अध्यक्ष पद हेतु 85 तथा वार्ड सभासद पद के लिए कुल 374 प्रत्याशियो ने पर्चा दाखिल किया।

नगर पालिका परिषद सिद्धार्थ नगर से अध्यक्ष पद हेतु भरतीय जा जनता पार्टी के उम्मीदवार भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद माधव ने सांसद जगदम्बिकापाल,सदर विधायक श्याम धनी राही,निवर्तमान क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेद्र सिंह,जिला प्रभारी जियावन मौर्य उपस्थित रहे।

सांसद जगदम्बिकापाल ने कहा कि निकाय चुनाव में फिर भाजपा का परचम लहराएगा।इसी प्रकार अंतिम समय मे टिकट काटे जाने से क्षुब्ध होकर भाजपा से बगावत कर निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल ने निर्दल उम्मीदवार के रूप में अपना पर्चा दाखिल किया।

नामाकन के दौरान डॉ चंद्रेश उपाध्याय,डॉ सलोनी उपाध्याय, डॉ शक्ति जायसवाल सहित भारी संख्या में समर्थक उपस्थित रहे।

इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी को अलबिदा कर राकेश दत्त त्रिपाठी ने बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर अपना पर्चा दाखिल किया, गुलाम नबी आजाद ने आजाद समाज पार्टी से,कन्हैया लाल वर्मा ने सुहेल देव पार्टी से,मो जफर,मो जमील सिद्दीकी,रीना देवी,उमा शंकर कसौधन, मणिकांत शुक्ल व कृष्ण नाथ ने निर्दल पर्चा दाखिल किया।

नगर पंचायत उसका बाजार से अध्यक्ष पद हेतु भाजपा की उम्मीदवार मंजू जायसवाल पत्नी हेमन्त जायसवाल,कांग्रेस पार्टी से शायरा खातून,बहुजन समाजपार्टी से माया गुप्त,आजाद समाज पार्टी से प्रभावती तथा निर्दल प्रत्याशी के रूप में माया गुप्त ने पर्चा दाखिल किया।

नगर पंचायत कपिलवस्तु से अध्यक्ष पद की उम्मीदवार प्रमिला देवी ने पर्चा दाखिल किया।भाजपा द्वारा टिकट न दिए जाने से क्षुब्ध होकर तारादेवी-ओम प्रकाश यादव ने भाजपा से बगावत कर निर्दल प्रत्याशी के रूप में अपना पर्चा दाखिल किया।

तारादेवी-ओम प्रकाश यादव के नामाकन में हजारो की संख्या में समर्थकों का जन सैलाब उमड़ पड़ा।

पर्चा दाखिल करने के उपरांत तारा देवी- ओम प्रकाश यादव ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि जन संघ के जमाने से हमारे पिता स्वर्गीय राम रेखा यादव ने अपने खून पसीने से भाजपा को सींचा,पार्टी को इस मुकाम तक पहुचाया और जब आज टिकट देने की बात आई तो पार्टी ने तारादेवी राजकुमार को टिकट ने देकर ऐसे महिला को दे दिया जो न तो पार्टी को कोई सक्रिय कार्यकर्ता है और न ही भाजपा के किसी भी कार्यक्रम में कोई सक्रिय सहभागीता रहा।

उन्होंने कहा कि अगर पार्टी ने किसी कार्यकर्ता को टिकट दिया हो तो उतना दुःख नही होता।उन्होंने कहा कि जिस पार्टी में कोई सम्मान न हो ऐसे पार्टी में रहने का कोई औचित्य ही नही है।लोकतंत्र का सबसे बड़ा पावर जनता के पास होता है,और वह पावर हमारे साथ खड़ी है।उन्ही के बदौलत यह चुनाव बम्पर वोट से जीत कर आऊंगा।

नगर पालिक परिषद सिद्धार्थ नगर के निवर्तमान अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि मैंने 5 साल में नगर पालिक सिद्धार्थ नगर को तस्बीर बदलने का कार्य किया है,विकास किया है,विकास कार्यो को लेकर जनताके दरबार मे अपनी हाजिरी लगाऊंगा, मुझे पूरा विश्वास है कि जनता का पूरा आशिर्बाद व प्यार मुझे मिलेगा।