13 मई को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर हुई विशेष बैठक

zakir khan 

सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उप्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार सोमवार को जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संजय कुमार मलिक की अध्यक्षता में आगामी 13 मई को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के तत्वावधान में जनपद सिद्धार्थनगर में लम्बित वादों एवं प्री-लिटिगेशन वादों को अधिक से अधिक संख्या मेंनिस्तारित किए जाने हेतु विशेष बैठक का आयोजन किया गया।

जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिद्धार्थनगर
संजय कुमार मलिक द्वारा बैठक में 13 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय
लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलो को निस्तारित किये जाने पर बल दिया गया एवं उपस्थित अधिकारीगण से विचार विमर्श किया गया।

बैठक में अशोक कुमार नवम अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश न्यायालय
संख्या-1, चन्द्रमणि विशेष न्यायाधीश (एससी / एसटी एक्ट), प्रमोद कुमार सिंह- द्वितीय विशेष न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट ), उमाशंकर अपर जिलाधिकारी, सिद्धार्थ अपर पुलिस अधीक्षक हिमांशु दयाल श्रीवास्तव अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश न्यायालय संख्या-2, बृजेश कुमार द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश / पूर्णकालिक सचिव

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रीमती ऋद्धा भारतीय, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, संदीप पारचा सिविल जज (सी डि), सुश्री मनीषा गुप्ता सिविल जज (जूडि०) नौगढ, नवनीत कुमार सिंह न्यायिक मजिस्टेट, श्रीमती श्वेता विश्वकर्मा सिविल जज (जू० डि०) / एफटीसी-2, राजेश कुमार मुख्य प्रबन्धक भारतीय स्टेट बैंक नौगढ़, चन्द्र प्रकाश सिंह बडौदा यू०पी० बैंक एवं प्रकाश गुप्ता फील्ड आफिसर पंजाब नेशनल बैंक नौगढ़
उपस्थित रहे।