अनूप गुप्ता सांसद पाल कन्हैया पासवान ने सैकड़ों समर्थकों के साथ गोविंद माधव के समर्थन में जनता से भरपूर वोटिंग की अपील

Nizam Ansari 

सिद्धार्थनगर । नगर निकाय चुनाव के भा ज पा प्रत्याशी गोविंद माधव के समर्थन में और ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के एम एल सी और सांसद ने भी अब तेजी दिखाना सुरु कर दिया है और जनता से सीधे संवाद कर गोविंद माधव के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर से अध्यक्ष पद हेतु भाजपा प्रत्याशी गोविंद माधव के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री,एमएलसी अनूप गुप्ता , सांसद जगदंबिका पाल जिला संयोजक कन्हैया पासवान ने अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ नगर में जनसंपर्क कर जनता-जनार्दन से भाजपा को पूर्ण बहुमत देकर ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने की अपील की ।

प्रदेश महामंत्री भाजपा तथा सांसद जगदंबिका पाल के साथ नगरवासी काफी उत्साहित दिखे साथ में नगर अध्यक्ष अर्चिष्मान मिश्र , जिला उपाध्यक्ष दीपक मौर्या घनश्याम मिश्रा, जिला मंत्री फतेह बहादुर सिंह, सिद्धार्थ अग्रवाल, निशांत पांडे रमेश मणि त्रिपाठी अखंड प्रताप सिंह, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता व नगर के लोग साथ मे उपस्थित रहे।