📅 Published on: May 9, 2023
democrate
नगर पंचायत शोहरतगढ़ चेयरमैन प्रत्याशी उमा रवि अग्रवाल ने आज अपने हथौड़ा चुनाव चिन्ह के साथ जबरदस्त विहंगम रोड शो निकाल जनता से मिल रहे समर्थन के लिए धन्यवाद कहते हुवे रिपोर्टर से बात चीत के दौरान कहा कि अब तक जितनी बातें मैंने जनता के बीच लोगों से कहा है वह सब काम बहुत आसानी से पूरे हो जायेंगे चाहे वह जनता के उपर लदे सैकड़ों मुक़दमे ख़तम करने की बात हो या दो सौ दुकानें बनवाकर नौजवानों को रोजी रोटी से जोड़ने की बात हो ढाई सौ विधवा वृद्धा विकलांग पेंसन पास करवाने की बात हो और बन्द हो गए पेंसन को चालू कराने की बात हो |
जनता के मिलते जनाधार के बीच उन्होंने कहा कि मंगल और बुद्ध की रात जागरण की रात है अपने वोटों को बचाने की रात है जनता सावधान रहे वोट के ठेकेदारों से समझ बूझ कर कदम उठाये उनकी एक गलती समाज को फिर से अँधेरे कूंएं में धकेल देगी जहाँ बेरोजगारी भरष्टाचार नेताओं के पीछे नारे लगाने के सिवा कोई काम नहीं होगा |
एक एक गल्ली चमका दूंगा हर वार्ड में साफ़ पानी देने वाले नल रहेंगे कोई नल बंद नहीं रहेगा सभी मोहल्लों की मशीन हमेशा चालू रहेगी जनता को टाउन एरिया तक आने नहीं दूंगा व्हात्सप्प पर जनता अपने मोहल्ले की साफ़ सफाई नल की स्थित बिजली सप्लाई पानी वाली मशीन सड़क नाली के बारे में फोटो खींच कर भेजेगी उस पर तत्काल कार्यवाही होगी यह भी बताया जायेगा कितनी देर में कर्मचारी पहूंचेगा |
यह लड़ाई दबंगों बलशाली लोगों और लोकतंत्र के बीच की लड़ाई है इसे हर हाल में जीतना होगा तभी परिवर्तन आएगा लोगों को लड़ाकर मजा मारने वाले नेताओं को जनता सबक सिखाये | पिछले पंद्रह वर्षों में शोहरतगढ़ में कोई विकास नहीं हुवा है कसबे के किनारे आबाद गली मोहल्लों घर के पिछवारे तक कभी कोई सफाई नहीं हुई कोई झाँकने तक नहीं जाता है |
शोहरतगढ़ में व्यापार कम हो गया पकड़ी तरककी कर गया खुनुवाँ चमक गया कोटिया सबसे आगे चला रहा है चिल्हिया में रोजगार और दुकानें बढ़ गई | आज खरीदार दूर दराज के गाँव से आने कम हो गए है इसकी चिन्ता किसको है जनता पिस रही है इसका जिम्मेदार कौन है |
जनता को किसी कागज के लिए दौड़ना नहीं पड़ेगा हाथों हाथ काम होगा हाथों हाथ दस्तखत करके दूंगा |