43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की सीमा चौकी खुनुवा के जवानों ने मानव तस्करी होने से एक नाबालिक लड़की को बचाया।
खुनुवा/सिद्धार्थ नगर
43 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की सीमा चौकी खुनुवा के जवानों ने शुक्रवार रात को मानव तस्करी होने से एक भारतीय लड़की को मानव तस्कर के चंगुल में फसने से बचाया।सीमा चौकी खुनुवा प्रभारी, NGO मानव सेवा संस्थान (सेवा) व AHTU सिद्धार्थनगर द्वारा प्राथमिक पूछ-ताछ से पता चला की मानव तस्कर नित्यानंद दुबे लड़की को बहला फुसलाकर व शादी का झाँसा देकर नेपाल ले कर जाने वाला था । जाँच पड़ताल एवं उचित कार्यवाही के बाद पीड़ित नाबालिक लड़की को मानव सेवा संस्थान (सेवा) (NGO) की उपस्थिति में पुलिस AHTU सिद्धार्थनगर , जिला सिद्धार्थनगर (उत्तर प्रदेश) को अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द कर दिया गया। इस दौरान एसएसबी उप निरीक्षक शामलाल आरक्षी सर्वेश सिह, चौधरी शिवा भाई ,आरक्षी शैलेश कुमार पाण्डेय, आरक्षी धर्मेंद्र वर्मा, मानव सेवा संस्थान के प्रमोद कुमार चौधरी मधु थापा सोनम मोदनवाल आदि लोग मौजूद रहे।