नदी में डूबने से चार बच्चो की मौत गांव में मचा कोहराम

देवेंद्र श्रीवास्तव 

 सोहास बाजार सिद्धार्थनगर। मंगलवार को उसका थाना क्षेत्र के इमिलिहा गांव में नदी में नहाने के दौरान कुल चार बच्चो की डूबने से मौत हो गयी। इस घटना से परिजन एवम ग्रामीणों में कोहराम मच गया। घटना मंगलवार को दोपहर लगभग 3 बजे लगभग की है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक इमलिहा के पास स्थित ग्राम सिंहोरवा से कुल 5 बच्चे ग्राम नगवां क्रिकेट मैच खेलने आए थे। क्रिकेट खेल के वापस अपने गांव जाने के दौरान दोपहर में नदी में बच्चे नहाने लगे। इसी दौरान बच्चे पानी में डूबने लगे और चीखने चिल्लाने लगे।

बच्चो की चीख पुकार सुन आसपास भैस चरा रहे चरवाहे और दुकान पर बैठे लोग मौके पर पहुंचे। डूबने वाले बच्चो को निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी विलंब हो चुका था। बच्चो की मौत हो चुकी थी।

जिनकी पहचान अलाउद्दीन पुत्र सलाहुद्दीन उम्र 13 वर्ष निवासी सिहोरवा, शादाब पुत्र युनुस उम्र 13 वर्ष निवासी सिहोरवा, साहिल पुत्र रियाज उम्र 12 वर्ष निवासी चैनपुरवा थाना मोहाना, शोएब पुत्र वसी अहमद उम्र 14 वर्ष निवासी मोतीपुर थाना मोहाना के रूप में हुई। सिंहोरवा में अलाउद्दीन और शादाब ननिहाल में आए थे जबकि साहिल और शोएब नेवासा पर गांव में रहते थे।

बताया जा रहा है कि शादाब हाजी करम स्कूल खखरा में पढ़ता था। अलाउद्दीन महात्मा गांधी इंटर कालेज बृजमनगंज 10 का छात्र था। शोएब और साहिल अहमद हुसैन स्कूल नौगढ़ में पढ़ते थे। घटना की सूचना पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। लोगो का हुजूम घटना स्थल पर पहुंच गया।

घटना की सूचना मिलते ही एएसपी सिद्धार्थ, एसडीएम ललित मिश्रा, नायब तहसीलदार ऋषि रमन, सीओ सदर अखिलेश वर्मा मय फोर्स मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटना स्थल का लिया जायजा। पुलिस पंचनामा कराके शव को कब्जे मे लेकर आवश्यक कार्यवाई में जुट गई।