पानी एक अनमोल सम्पदा है , इसके व्यर्थता से बचें , इसका भी हिसाब है – कलीमुज्जफर
📅 Published on: June 5, 2023
यह ग्रह हमारा है, इसे बचाकर भविष्य सुरक्षित रख सकते है
– सोमवार को विश्व पर्यावरण के उपलक्ष मे ग्राम पंचायत रामपुर मे आयोजित कार्यक्रम राष्ट्रीय जल मिशन जल शपथ के तहत हुआ सम्पन्न
जाकिर खान
सिद्धार्थनगर । पानी एक अनमोल सम्पदा है । इसके व्यर्थता से बचें । इसका भी हिसाब है । विश्व पर्यावरण दिवस हमारे पर्यावरण की सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने और कार्रवाई को बढ़ावा देने के लिए प्रतिवर्ष 5 जून को मनाया जाता है । यह पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों में विश्वव्यापी भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र यूएन द्वारा नामित दिन भी है ।
पर्यावरण दिवस हर साल एक नए थीम के साथ मनाया जाता है । इस बार ‘विश्व पर्यावरण दिवस 2023’ की थीम ‘Solutions to Plastic Pollution’ है । यह थीम प्लास्टिक प्रदूषण के समाधान पर आधारित है । विश्व पर्यावरण दिवस पहली बार 1972 में संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा मनाया गया था ।




