विश्व पर्यावरण दिवस – रहिमन पानी राखिये बिन पानी सब सून पानी गये न ऊबरे , मोती मानस चून जिले भर में लगाये गए हजारों की संख्या में पौधे
जनपद में घटती वनसम्पदा के कारण पर्यावरण असंतुलन के कारण पानी का समस्या और ऑक्सीजन की कमी ख़तरा उत्पन्न हो गया है | भारत के राजस्थान और महाराष्ट्र के कई जनपदों में पानी की समस्या हो गयी है पीने का पानी का संकट उत्पन्न हो हो गया है त्राहिमाम की स्थित है इस कारण वृक्षों का लगाना बहुत जरूरी है अगर सुरक्षित भविष्य छाहते हैं तो वृक्ष लगाना ही पडेगा |
nizam ansari
सिद्धार्थनगर – विश्व पर्यावरण दिवस-2023 के उपलक्ष्य में भारतीय स्टेट बैंक क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय, क्षेत्र-6 के तत्वाधान में जिलाधिकारी संजीव रंजन की उपस्थिति में बुद्धा थीम पार्क बर्डपुर कपिलवस्तु में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर जिलाधिकारी संजीव रंजन द्वारा बुद्धा थीम पार्क कपिलवस्तु में वृक्षारोपड़ किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री संजीव रंजन ने उपस्थित सभी लोगो को विश्व पर्यावरण दिवस की बधाई दी।
जिलाधिकारी ने कहा कि आज के समय में पर्यावरण के असन्तुलन के कारण ही गर्मी अधिक होती है, समय से बरसात नही होता है तथा ऋतुएं बदल रही है। पर्यावरण में असन्तुलन के कारण ही अनेक प्रकार के पक्षी लुप्त होते जा रहे है। हमे अधिक से अधिक पेड़ लगाना चाहिए।
आज के समय में लोग पेड़ काटकर खेती योग्य बना रहे है। सड़के बन रही है। शहरो में हमे अपने घर की छतो पर गार्डन बनाना चाहिए। पार्को में ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाये। हमे स्वयं पेड़ लगाना चाहिए तथा अपने बच्चो को भी पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।
इसी कड़ी में बढ़नी नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुनील अग्रहरी के नेतृत्व में नगर पंचायत में लगाये गए पौधे |
वही नगर पंचायत विस्कोहर में विश्व पर्यावरण के मौके पर पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ सतीश दिवेदी और नगर पंचायत अध्यक्ष अजय गुप्ता ने 51 पौधों का रोपण किया |
विश्व पर्यावरण दिवस पर एस पी अमित आनंद ने क्रमचारियों की उपस्थिति में पुलिस लाइन्स में पौध रोपण किया |
आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़ के अंतर्गत आने वाले गौशाला मैं नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती उमा अग्रवाल के द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर वृक्षारोपण किया गया |
साथ ही गौशाला का निरीक्षण कर संबंधित कर्मचारियों को साफ सफाई एवं गायों को ठंडा पानी एवं हरा चारा देने का निर्देश दिया गया साथ में उपस्थित सभासद शिवरतन बबलू गौड़ सतीश वर्मा शिवा कोटेदार मनोज आशीष राय और नगर पंचायत के कर्मचारी उपस्थित रहे |