Big breaking news – ढेबरुआ बढ़नी मार्ग पर भयंकर रोड ऐक्सिडेंट में 7 लोग हुए घायल।

ओजैर खान

बढ़नी सिद्धार्थनगर। ढेबरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत अमन तिराहे पर टेंम्पो और बाईक की आमने सामने सड़क दुर्घटना में करीब 7 लोग घायल हो गए जिन्हें एंबुलेंस 102 के माध्यम से बढ़नी पीएचसी पर ले जाया गया।

जिनमे 4 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया और तीन लोगों को गम्भीर चोट लगने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज सिद्धार्थनगर के लिए रेफर कर दिया गया।


घायलों में बाईक सवार मिश्रौलिया थाना क्षेत्र निवासी रामनाथ और किशुन और टेम्पो चालक सुहेल कमहरिया इटवा निवासी की हालत गंभीर बताई जा रही है और अरुण कुमार सेवरा, अनीता औरहवा ,सरफराज बिजुवाकलां और एक लड़की को पीएचसी पर इलाज के बाद उनके घर भेज दिया गया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार बाईक चालक काफी तेज रफ्तार से सामने की ओर से आ रहा था कि भरौली के पास अमन तिराहे पर बाईक चालक कट मार कर निकला जिससे सामने से आ रही टेंपो चालक बाईक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हो कर बीच चौराहे पर पलट गई जिससे टेंपो में सवार सभी लोगों को काफी चोट आई और दोनो सगे भाई बाईक सवार रामनाथ और किशुन भी गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें पीएचसी बढ़नी से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।