📅 Published on: July 7, 2023
विनय त्रिपाठी
विकास क्षेत्र शोहरतगढ़ के प्राथमिक विद्यालय मड़वा से शुक्रवार को ब्लॉक ए आर पी मुस्तन शेरूल्लाह के साथ बच्चों व शिक्षकों ने संचारी रोग नियंत्रण व स्कूल चलो अभियान की संयुक्त रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया।
विद्यालय से रैली चलकर गांव में भ्रमण करते हुए लोगों को साफ-सफाई को अपनाने और बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए विद्यालय में नामांकन कराने के लिए जोडर दिया। बच्चे रैली के दौरान स्वच्छता को अपनाना है, बीमारी को दूर भगाना है।
पढ़ेंगे पढ़ाएंगे, देश को खुशहाल बनाएंगे आदि स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर नारे लगाते हुए लोगों के बीच संदेश पहुंचाए। रैली वापस आने के बाद विद्यालय प्रांगण में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत अशोक, अमरूद,नीम आदि विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया गया।
इस दौरान ब्लॉक ए आर पी मुस्तन शेरूल्लाह के अलावा प्रभारी प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार दयाल, रोहित यादव, अक्षय दूबे, विनीता मिश्रा, आकांक्षा यादव, शिव शंकर यादव, प्रकाश तिवारी, तीजा आदि लोग मौजूद रहे।