बांसी – तहसील समाधान दिवस में आए 46 मामलों में पांच मामले निपटाए गए

Ajeet Kumar 

बांसी। स्थानीय तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों द्वारा कुल 46 मामले प्रस्तुत किए गए। जिसमें सिर्फ 05 मामलों का ही निस्तारण हो सका। सर्वाधिक मामले राजस्व विभाग से ही संबंधित रहे।


उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व के 22, विकास के 05, चकबंदी के 10, आपूर्ति का 01, पुलिस के 05, विद्युत के 02 तथा डूंडा से 01 सहित कुल 46 मामले प्रस्तुत हुए। जिनमें से मात्र 05 मामलों मौके पर समाधान हुआ। शेष मामलों के लिए संबंधित अधिकारियों को संयुक्त टीम के साथ मौके पर जाकर मामलों के निस्तारण हेतु एसडीएम ने निर्देशित किया। एसडीएम ने मौजूद अधिकारियों से कहा कि फरियादियों को त्वरित न्याय उपलब्ध कराने हेतु ऐसे आयोजन किए जाते हैं।उन्होंने ताकीद करते हुए कहा कि न्याय दिलाने में किसी के स्तर पर हुआ विलम्ब क्षम्य नहीं होगा। लोग फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक लेकर कार्य करें। समाधान दिवस में खेसरहा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत मरवटिया बाजार में कोटे के चयन का मामला भी प्रस्तुत हुआ। एन आर एल एम द्वारा गठित सरस्वती आ0म0 स्वयं सहायता समूह की बिन्दु तथा उर्मिला आदि महिलांओं ने गांव के कोटे के चयन में ग्राम प्रधान एवं कर्मचारियों की मिलीभगत से शासनादेश के मुताबिक निर्धारित बिंदुओं का उल्लंघन करते हुए अपात्र समूह के नाम कोटे के चयन करने का आरोप लगाते हुए दोबारा नियमानुसार कोटे का चयन कराए जाने की मांग किया। वहीं समाधान दिवस में आई खेसरहा थाना क्षेत्र के बसडीला गाँव निवासनी नीता ने अपने पति,ससुर, ननद व नन्दोई (ननद के पति) द्वारा विभिन्न तरीकों से उत्पीड़न करने संबंधी प्रार्थना पत्र देकर आवश्यक कार्यवाही की मांग किया।
इस दौरान एसडीएम न्यायिक संजीव दीक्षित,नायब तहसीलदार अमित सिंह, राघवेन्द्र पान्डेय,विजय श्रीवास्तव तथा अधिषाशी अधिकारी विंध्याचल,खंड विकास अधिकारी बांसी लालजी शुक्ल,खेसरहा चंद्रभान उपाध्याय,पूर्ति निरीक्षक अर्चना सिंह तथा मुकेश कुमार,ऐई अभिषेक सिंह,खंड शिक्षा अधिकारी अखिलेश सिंह,कमला प्रसाद, रामसिंह सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगंण भी उपस्थित रहे।