लोक कल्याण व जनता की सुख समृद्धि के लिए विधायक ने अपनी पत्नी के साथ किया रूद्राभिषेक

Indresh Tiwari 

लोक कल्याण व सुख समृद्धि के लिए विधायक विनय वर्मा ने सपत्नी रूद्राभिषेक किया।सोमवती अमावस्या पर्व पर नगर पंचायत के कारण माता स्थान पर स्थित गंगेश्वर महादेव मंदिर में पुजारी पंडित राजेन्द्र पाण्डेय व टिल्लू शर्मा ने विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद शिव मंत्रोचार कर रूद्राभिषेक कराया। विधायक विनय वर्मा ने कहा कि सावन मे रूद्राभिषेक कराने से अकालमृत्यु नहीं होती है तथा हर प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिलती है और परिवार में सुख समृद्धि बनी रहती है।देवाधिदेव महादेव की कृपा हम सभी पर बनी रहे इसके लिए पूरे सावन माह शिव का जलाभिषेक अवश्य करना चाहिए।कहा कि लोक कल्याण, खुशहाली व फसल का पैदावार अच्छा होने के लिए सपरिवार रूद्राभिषेक कराया।इस दौरान रत्नेश सोनी,श्रवण कुमार वर्मा बबिता वर्मा,शालिनी सोनी,शैल वर्मा,अभिषेक आदि उपस्थित रहें।