नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत ब्लाक सन्दर्भदाताओं के प्रशिक्षण का हुआ समापन

mahendr kumar gautam bansi

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बांसी सभागार में नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत ब्लॉक स्तरीय सन्दर्भदाताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण का समापन गुरुवार को हुआ। प्रशिक्षण प्रभारी अनिल कुमार बिंद व सरोज सिंह ने बताया कि जनपद के 14 विकास खंडों से आए हुए दो -दो प्रतिभागियों को साक्षरता से जुड़ी जानकारी देकर साक्षरता अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए ब्लॉकों में रणनीति तैयार करने का तरीका बताया गया।

मुख्य प्रशिक्षक अनिल कुमार बिंद ने कहा कि ब्लॉक सन्दर्भदाता प्रशिक्षण के बाद अब वे अपने ब्लॉक में जाकर चुने गए स्वयंसेवी शिक्षको को प्रशिक्षित करेंगे। इसके बाद स्वयंसेवी शिक्षक गांव के असाक्षर लोगों को साक्षर बनाते हुए उन्हें शिक्षा के महत्व को समझने के साथ लिए प्रेरित किया जाएगा।

इस दौरान डायट प्रवक्ता फुरकान अहमद, महेंद्र कुमार , श्रवण कुमार के पंकज कुमार , धर्मेंद्र कुमार, कृष्ण कुमार मिश्र, विनीत भास्कर, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, बृजे सेन, संतोष कुमार एवं ह्यूमन पीपुल टू पीपुल इंडिया के सदस्य आदि लोग मौजूद रहे।