इटवा – कांग्रेसियों ने एक दूसरे को मिठाई खिला कर खुशी जाहिर किया

abhishek shukla 

सिद्धार्थनगर मोदी सरनेम केस में राहुल गांधी जी की सजा पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक लगा दी गई है इसके उपलक्ष्य में शानिवार को दिन में 11 बजे इटवा कांग्रेस कार्यालय पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई गई ।

वही डॉक्टर नादिर सलाम ने कहा की यह लोकतंत्र की जीत है सत्य और साहस की जीत है हम सभी कांग्रेस जन बहुत खुश हैं आज सारा देश खुश है ।

अब फिर से श राहुल गाँधी सदन के अंदर सरकार से महिलाओं,किसानों,नौजवानों मज़दूरों के ऊपर हो रहे अत्याचार और ख़ासकर कि इनके भगोड़े मित्रों, पूँजी पति मित्रों के बारे में सवाल करेंगे इन सवालों को जवाब मोदी जी और भाजपा को देना होगा।

इन्हीं सवालों के चलते इस षड्यंत्रकारी सरकार ने राहुल जी के ऊपर न जाने कितने आरोप लगाए उनको हर तरह से घेरने की कोशिश की लेकिन राहुल जी साहस के साथ चलते रहे अपने देश के हर वर्ग के लोगों की ज़िम्मेदारियों का निर्वाह करते रहे और आज सत्य की विजय हुई ।