डुमरियागंज – वेतन बहाली के नाम पर दो बार रिश्वत मांगने के आरोप जिला पंचायत राज अधिकारी के नाम पर मांगे गए पैसे
📅 Published on: August 8, 2023
abhishek shukla
सिद्धार्थनगर – आए दिन किसी न किसी मामले को लेकर भ्रष्टाचार की शिकायत देखने को मिलती रहती है सरकार भी भ्रष्टाचार को खत्म करने की बात बहुत ही गंभीरता से बोलती आई है लेकिन भ्रष्टाचार को खत्म करना बहुत की मुश्किल दिखाई दे रहा है |
सरकार के इतनी सख्ती के बाद भी लोगो को किसी भी बात का भय नही है शासन प्रशासन के दावे भ्रष्टाचार करने वाले खोखले साबित कर रहे है काम करवाने के लिए दूसरे के नाम का सहारा लेकर लोगो से पैसे लिए जाते है कभी कभी काम करवाने के लिए अधिकारियों के नाम का सहारा लेकर कर्मचारी पैसा ले लेते है|
ऐसा ही एक मामला जिले के डुमरियागंज तहसील अंतर्गत ग्राम सभा भड़रिया में तैनात एक सफाई कर्मचारी इंद्रजीत ने अपने ही सफाई कर्मचारी संघ के कोषाध्यक्ष प्रेमसागर पर वेतन बहाल करवाने के लिए पैसे लेने का आरोप लगाया |
इंद्रजीत ने कहा कि पहले हम परसा जमाल में तैनात थे जहाँ ग्राम प्रधान से कुछ अनबन हो जाने से वेतन रोक दिया गया था जिसको बहाल करवाने के लिए कोषाध्यक्ष प्रेमसागर ने कहा की जिला पंचायत राज अधिकारी को पैसे देने है तभी तुम्हारा वेतन बहाल होगा |



