गांधी आदर्श विद्यालय के बच्चों द्वारा हर घर तिरंगा लहराने के लिए लोगों को किया जागरूक

Nizam Ansari 

बढ़नी सिद्धार्थनगर ,कस्बे के गांधी आदर्श विद्यालय इंटर कॉलेज में शासन के निर्देशानुसार छात्र-छात्राओं के साथ नगर भ्रमण करते हुए हर घर तिरंगा कि प्रभात फेरी निकाली गई जिसमें सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल रही गुरुवार को कस्बे के जीएवी इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल विजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर प्रभात फेरी निकाली तथा बलिदानी वीरो के जयघोष के नारे लगाए।

प्रभात फेरी का नेतृत्व कर रहे प्रधानाचार्य विजय कुमार वर्मा ने छात्र छात्राओं को हर घर में तिरंगा लगाने हेतु संकल्प दिलाया तथा लोगों को राष्ट्र के प्रति समर्पित भावना से स्वतंत्रता दिवस के 76वी वर्षगांठ पर हर घर में तिरंगा लगाने के लिए लोगों से अपील की इस दौरान अध्यापक अनिल कुमार यादव ,संत प्रकाश ,जुगुल किशोर , श्रीराम बिलास चौधरी , एनसीसी के छात्र एवं स्कूल के बच्चे सम्मिलित रहे।