सिद्धार्थ वेलफेयर सोसाइटी के कार्यकर्ताओं ने जरूरत मंदो में बांटे कंबल

संजय पाण्डेय

शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर-

सिद्धार्थ वेलफेयर सोसाइटी के कार्यकर्ताओं ने संस्था के द्वितीय स्थापना दिवस पर शोहरतगढ़ क्षेत्र के जरूरतमंद व्यक्तियों को कंबल वितरण किया।

सिद्धार्थ वेलफेयर सोसाइटी के बैनर तले पदाधिकारियों ने शोहरतगढ़ नगर पंचायत क्षेत्र के गड़ाकुल,नीवी दोहनी आस पास निवास कर रहे जरूरतमंद व्यक्तियों में कंबल वितरण किया।

कंबल पाकर लोगों ने सिद्धार्थ वेलफेयर सोसाइटी के कार्यकर्ताओं की खूब प्रशंसा किए और कहा कि यह सभी लोग किसी के सुख दुख में दिन रात खड़े रहते हैं।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर धूमधाम से स्थापना दिवस मनाया।

सिद्धार्थ वेलफेयर सोसाइटी के प्रबंधक वकार मोइज खान ने स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों को बधाई दिया है। और कहा कि हमारी संस्था द्वारा 2 वर्ष से लगातार समाज के हर तबके की मदद करने का काम कर रही है। संस्था ने कोरोना महामारी में भी मास्क,सेनीटाइजर वितरण,सेवई वितरण, राशन वितरण आदि तमाम चीजें जरूरतमंद व्यक्तियों को उपलब्ध कराई है।

पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए लगातार अभियान के तहत 2 वर्षों से 2,000 से अधिक पौधों का रोपण किया है। संस्था के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं द्वारा 2 वर्षों में 200 से अधिक जरूरतमंदों को रक्तदान करने का काम किया है। हमारी संस्था ऐसे ही इसी निरंतर ऊर्जा के आगे कार्य करते रहेगी।

उपाध्यक्ष मोहम्मद शहजाद ने कहा हमारी संस्था पिछले 2 साल से लगातार समाज की सेवा करती आई है। जहां भी जरूरतमंद व्यक्तियों को रक्त की आवश्यकता होती है हमारी संस्था के पदाधिकारी एक फोन पर मौजूद रहते हैं।

वरिष्ठ सलाहकार नीलेश चौधरी,विष्णु उमर ने कहा कि सिद्धार्थ वेलफेयर सोसाइटी समाज में एक बेहतर कार्य कर रही है। संस्था के मदद के लिए हम हमेशा तैयार हैं।

इस दौरान प्रबंधक वकार मोईज खान,उपाध्यक्ष मोहम्मद शहजाद,महासचिव श्यामसुंदर चौधरी,सचिव धर्मेंद्र जायसवाल,उप प्रबंधक शफक मोइज खान,कोषाध्यक्ष अरमान अंसारी,नीलेश चौधरी,विष्णु उमर,अफरोज आलम,सरवन चौरसिया,राहुल यादव, सलीम अहमद,हैदर अली चौधरी, इरशाद खान, रिजवान खान,राजनेत गुप्ता,परवेज आलम,आशीष गुप्ता, कैलाश विश्वकर्मा,शाह मोहम्मद,फहीम सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
Open chat
Join Kapil Vastu Post