📅 Published on: August 30, 2023
kapilvastupost
सिद्धार्थनगर जिले के सत्यम पैलेस में बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में कैडर कैम्प व एक दिवसीय समीक्षा बैठक कार्यक्रम किया गया साथ में बहुजन समाज पार्टी के नये जिला अध्यक्ष रमेश कुमार गौतम को जिले के तमाम कार्यकर्ताओं ने मिलकर माला पहनकर जोरदार स्वागत किया।
वही गोरखपुर मंडल के जोन प्रभारी इंदल साहब ने मीडिया को बताया कि बहुजन समाज पार्टी सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय आधारित सभी जाति धर्म वर्गों के उत्थान के लिए काम करती आई है इसलिए बहुजन समाज पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता मिलकर जिम्मेदारी बनती है कि बूथ बूथ गांव और जनता जनार्दन के बीच पहुंचकर महापुरुषों की विचारधारा तथा उनके किए गए जनहित में आंदोलन को बताने का काम करें |
पार्टी के एक एक कार्यकर्ता के साथ मिलकर हम सब दलित वंचित अल्पसंख्यक पिछड़ों के साथ हम लोग हमेशा साथ खड़े रहेंगे। बसपा गरीबों मजलूमों व किसानों की पार्टी है।