इटवा – बाप के समझाने पर भी नहीं माना बेटी का आशिक , पहले खाने में मिलाई नींद की गोली फिर आराम से गला रेता
📅 Published on: August 31, 2023
बुशरा पालीक्लीनिक इटवा में गला रेतकर की गई हत्या का पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया खुलासा
ओजैर खान
इटवा, सिद्धार्थनगर। इटवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बुशरा पालीक्लीनिक में 8 जुलाई 2023 की रात्रि में वसीउल्लाह पुत्र अजीमुल्लाह निवासी बन्नी थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। जिसकी सूचना डॉक्टर नावेद द्वारा सुबह 9 जुलाई 2023 को थाना इटवा में दी गई थी।
उक्त सूचना पर मु0अ0सं0 128/2023 धारा 302 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था । पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना इटवा, एस0ओ0जी0 व सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम का गठन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया था ।
जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण में गठित टीम द्वारा मृतक के मोबाइल फोन के अवलोकन से साक्ष्य संकलन कर घटना का सफल अनावरण करते हुए आज दिनांक 30-08-2023 को इटवा कस्बे से 01 अभियुक्त व 02 बाल अपचारी को अभियोग मे प्रकाश में लाकर गिरफ्तार किया गया ।
अभियुक्त जुम्मन की निशानदेही पर आलाकत्ल बरामद किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त व बाल अपचारीगण को नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए क्रमश: माननीय न्यायालय व किशोर न्याय बोर्ड रवाना किया जा रहा है ।
पूछ ताछ में अभियुक्त जुम्मन उर्फ नुरुलहुदा ने तो बताया कि वसीउल्लाह पुत्र अजीमुल्लाह निवासी बन्नी थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर जो डा0 नावेद के बुशरा पालीक्लीनिक पर कार्य करता था जिसे मेरे घर से खाने का टिफिन केवल शाम को ₹1000/- प्रति माह की दर से जाता था ।
मेरा घर व क्लीनिक अगल-बगल है। जिसका प्रेम सम्बन्ध मेरी लड़की से हो गया था । जो मेरी लड़की से व्हाट्सएप पर चैट करता था तथा अपने पास बुलाता था जानकारी होने पर हम लोगो ने काफी समझाया परन्तु नहीं माना । वो मेरी लड़की को लेकर भाग जाने की फिराक में था ।
जिस कारण मैने अपने दो नाबालिग पुत्रो के साथ मिलकर दिनांक 08-07-2023 की रात्रि के भोजन में नींद की गोली मिलाकर टिफिन भेजा था तत्पश्चात मैं अपने दोनो पुत्रो के साथ क्लीनिक में जाकर मैने सर्जिकल ब्लेड से गला काटकर वसीउल्लाह को मार डाला था ।
बरामदगी का विवरण-
01-आलाकत्ल 01 अदद सर्जिकल ब्लेड ।
02- 01 अदद मोबाइल फोन ।



