सिद्धार्थ नगर – डीएफओ चंदेश्वर सिंह के सेवानिवृति पर विदाई समारोह का आयोजन

सिद्धार्थनगर का कार्यकाल सेवा काल का अविस्मरणीय दौर- चंदेश्वर सिंह

navrangee yadav 

सिद्धार्थनगर। सेवानिवृत के उपरांत होने वाली विदाई का क्षण भावुक करने वाला होता है, यह एक प्रशासनिक प्रक्रिया है। सरकारी सेवा में रहने वाले प्रत्येक कर्मचारी को इससे गुजरना पड़ता है। प्रभारी डीएफओ नवीन प्रकाश शाक्य ने यह बातें शुक्रवार को यहां तैनात रहे डीएफओ चंदेश्वर सिंह के सेवानिवृति पर आयोजित विदाई समारोह के दौरान कही।

संतकबीर नगर के डीएफओ प्रभातकांत पांडेय ने कहा कि चंदेश्वर सिंह सेवा के दौरान अपने अच्छे कार्य और व्यवहार के कारण वर्तमान में कार्य कर रहे लोगों के प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे। शरद कुमार श्रीवास्तव, सुभाष त्रिपाठी, पंकज त्रिपाठी ने पूर्व डीएफओ के दो वर्ष चार माह के कार्यकाल को कम समय में बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने की क्षमता की तारीफ की।

पूर्व डीएफओ चंदेश्वर सिंह ने कार्य में सहयोग करने वाले सभी के प्रति भावुक हो आभार जताया। कहा कि 35 वर्ष की सेवा में उन्होंने प्रदेश के विभिन्न जिलों में कार्य किया है, लेकिन सिद्धार्थनगर का कार्यकाल उनके सेवा काल का अविस्मरणीय दौर रहा है।

इस दौरान उन्हें अंग वस्त्र, धार्मिक पुस्तकें, स्मृति चिन्ह देकर विदा किया गया। इस दौरान गर्जन राम, रजेश कुमार, ओंकार नाथ वरुण, शिव कुमार गुप्ता, देवेश मिश्रा, निखिल श्रीवास्तव, मो. वारिस, संजय श्रीवास्तव, गौरीशंकर वर्मा, सचिन, सिद्धार्थ पांडेय आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
Open chat
Join Kapil Vastu Post
16:35