डाक घर की बेहतर योजनाओ और जीवन बीमा की पोलिसी को ज्यादा से ज्यादा जोड़े तथा डोर टू डोर खूब फैलाए – आरबी चौधरी
📅 Published on: September 2, 2023
सिद्धार्थनगर हेड डाकघर मे विशाल डाक व्यवसाय मेलें का आयोजन संपन्न
– सर्वाधिक महिला सम्मान बचत कार्ड खाता रखने वाले शाखा डाकपालों हुए पुरस्कृत
जाकिर खान
सिद्धार्थनगर । जिला मुख्यालय डा० भीमराव अंबेडकर सभागार में शुक्रवार को आयोजित डाकघर जीवन बीमा तथा महिला सम्मान बचत पत्र योजनाओ के प्रचार प्रसार हेतू विशाल डाक व्यवसाय मेलें का आयोजन विधिवत रीति रीवाज से संपन्न हुआ ।
कार्यक्रम एवं आयोजन के मुख्य अतिथि निदेशक डाक सेवाए गोरखपुर परिक्षेत्र के आर०बी० चौधरी रहे।
उन्होंने उपस्थिति मेले में प्रतिभाग करने वाले मंडल के कर्मचारी एवं शाखा के डाकपालों तथा स्थानीय लोगों को विभाग की विभिन्न योजनाओ को विधिवत और विस्तार रूप से बताया ।

उन्होंने बालिकाओ के उज्ज्वल भविष्य हेतू भारत सरकार द्वारा संचालित योजना सुकन्न्या संबृद्धि योजनाओ के बारे में विशेष रूप से प्रकाश डाला । इसी क्रम में डाक घर की अन्य बचत योजना बचत बैंक खाते , सावधि खाते , आवर्ती खाते , पीपी एफ खाते सहित डाक जीवन बीमा योजना आदि के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए डाक घर के डाक पालों को प्रेरित किया ।
आगे उन्होंने सभी डाक पालों से अधिकाधिक संख्या में डाक घर की बेहतर योजनाओ को डोर टू डोर खूब फैलाए । और जीवन बीमा की योजना से ज्यादा से ज्यादा जोड़े । तथा सभी शाखा डाकपाल यह सुनिश्चित करें कि चालू वित्तीय वर्ष के शेष कार्य दिवसों में उनके क्षेत्र के अधिक से अधिक लोग उपरोक्त योजनाओं से जुड़ें तथा उपस्थित सभी शाखा डाकपाल अपने क्षेत्र के सभी परिवारों से घर-घर जाकर संपर्क करें तथा उन्हें सूचित करें।



