📅 Published on: September 3, 2023
nizam ansari
सिद्धार्थनगर भारतीय बौद्ध महासभा की जिला स्तरीय पदाधिकारियों की बैठक रविवार को नगर पंचायत इटवा के डुमरियागंज रोड पर स्थित एक निजी मकान पर आयोजित किया गया।
जिसमे इटवा तहसील कमेटी के पुनर्गठन के लिए के समीक्षा किया गया। जिसमें दूसरी बार अनिल गौतम को अध्यक्ष ,राम प्रगट बौद्ध को महामंत्री व राधेश्याम गौतम को कोषाध्यक्ष सर्वसम्मति मनोनीत किया गया।
कार्यक्रम मे सबसे पहले तथागत बुद्ध व बाबा साहेब डा.भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया।उसके उपरांत जिला उपाध्यक्ष डा.जेपी बौद्ध ने लोगों को त्रिशरण पंचशील बुद्ध वंदना ग्रहण कराया।
संगठन के जिलाध्यक्ष राम मिलन गौतम ने कहा जिला व तहसील स्तरीय सभी जिम्मेदार पदाधिकारी पूरे मनोयोग से संगठन को मजबूत करने मे अपना योगदान दें। जिससे तथागत बुद्ध एवं बाबा साहेब डा.भीमराव आंबेडकर के सपनो का भारत बनाया जा सके ।
मंडल महासचिव केदारनाथ आजाद ने कहा मनोनीत सभी पदाधिकारी अपने कार्यों के प्रति सजग रहें। जिससे संगठन के साथ-साथ समाज के उत्थान होने मे गति मिलेगी
संचालन-जिला उपाध्यक्ष जय किशोर गौतम ने किया।
पर्यवेक्षक- चुनाव पर्यवेक्षक के रूप मे जिला आडीटर संतोष कुमार आजाद,जिला कोषाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सक्सेना व जिला सचिव अरुण कुमार भारती रहे।
इस दौरान मुन्ना गौतम,दिनेश गौतम, पिंगल प्रसाद,अजय गौतम,राम औतार ,राजकुमार, ओमप्रकाश, कल्लू गौतम, परशुराम, ध्रुप कुमार, अश्विन गौतम आदि लोग भारी संख्या मे मौजूद रहे।