📅 Published on: September 5, 2023
kapilvastupost
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला सभा जूही सिंह के द्वारा समाजवादी पार्टी की नगर पालिका परिषद बांसी की नगर अध्यक्ष चमन आरा को समाजवादी पार्टी महिला सभा का राष्ट्रीय महासचिव बनाया है।
नगर पालिका परिषद बांसी जनपद सिद्धार्थनगर के समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकताओं द्वारा बधाइयां एवं मुबारकबाद दी है। चमन आरा द्वारा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला सभा जूही सिंह का आभार व्यक्ति किया है।
वहीं नगर पालिका परिषद बांसी की नगर अध्यक्ष चमन आरा को समाजवादी पार्टी महिला सभा का राष्ट्रीय महासचिव बनाये जाने पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष लालजी यादव, पूर्व स्पीकर माता प्रसाद पाण्डेय, डुमरियागंज की विधायिका श्रीमती सैयदा खातून, पूर्व राज्यसभा सांसद आलोक तिवारी, प्रदेश सचिव अजय चौधरी, पूर्व विधायक अनिल सिंह, पूर्व विधायक विजय पासवान, पूर्व ब्लाक प्रमुख उग्रसेन प्रताप सिंह, इन्द्रासना त्रिपाठी, चिन्कू यादव, मोनू दूबे, मो0 जमील सिद्दीकी, बांसी नगर
पालिका अध्यक्ष चमन आरा, मो0 इदरीश पटवारी, अनूप यादव, सपा महासचिव कामरूजमा खान, जुबैदा चौधरी, सुरेश यादव, सत्यनन्द, वीरेन्द्र तिवारी, जोखन चौधरी, मुरली मिश्रा, हरिनारायण यादव, एस0के0 मेहंदी, गुड्डू सिंह, नगेंदर चौबे, जिला पंचायत सदस्य अनीता दिवेदी, रमजान अली, विजय यादव उर्फ पहलवान, राम सेवक लोधी, अबुल कलाम आजाद, अबू बकर, अल्ताफुर्रहमान, सुभांगी दिवेदी, जुनैद आलम, बबलू खान, जावेद महतो, अयोध्या साहू, अतीकुर्रहमान, अनीस मालिक, रामू यादव, विष्णु उमर, अम्बिकेश श्रीवास्तव, जे0पी0 यादव, जावेद अहमद, कौसर अज़ीम सहित अन्य लोगों ने बधाई दिया।