ग्राम पंचायत खेतवाल तिवारी का उप चुनाव का परिणाम घोषित , मोहम्मद रफीक 23 मतों से विजई

 ग्राम प्रधान मोहम्म रऊफ की डेढ़ माह पहले हो चुकी थी मौत , खाली हुआ था प्रधान की कुर्सी

– सभी अधूरे कार्य होंगे पूरे किसे किसी भेद भाव के

– तीन प्रताशियों के बीच सीधा था टककर
———————-

जाकिर खान /निजाम अंसारी

सिद्धार्थनगर । जनपद सिद्धार्थनगर अंतर्गत विकास खंड जोगिया के प्रांगण मे शुक्रवार की सुबह लगभग 8 बजे जिलाधिकारी संजीव रंजन और पुलिस कप्तान अभिषेक अग्रवाल के दिशा निर्देशन मे मतगणना शुरु हुआ ।

मत गणना परिसर मे सुरक्षा चाक चौबंद रही ।
उप चुनाव मत गणना अधिकारी (आरओ ) अश्वनी कुमार शुक्ला ने बताया कि ग्राम पंचायत खेतवल तिवारी के उप चुनाव मे कुल 3 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया था ।

विदित हो कि ग्राम पंचायत खेतवल तिवारी मे डेढ़ माह पहले ग्राम प्रधान मोहम्मद रऊफ की डेढ़ माह पहले हो चुकी थी मौत । जिसके कारण उक्त ग्राम पंचायत मे उप चुनाव की प्रक्रिया शासन के मंशा के अनुरुप हूआ है ।

उप चुनाव मे कुल 3 प्रत्याशी रहे । जिनके बीच सीधा टक्कर रहा । जिनमें , इलताफ मोहर्रम अली व मोहम्मद विजई रहे । ग्राम पंचायत के उप चुनाव मे पड़े मतों कि संख्या 1346 , वैध मतों की संख्या 1320 , अवैध मतों की संख्या 26 पड़ी थी ।

मतगणना अधिकारी शुक्ला ने आगे बताया कि अल्ताफ को 257 मत , मोहर्रम अली को
520 मत और मोहम्मद रफीक को 543 मत प्राप्त हुआ । मोहम्मद रफीक पूर्व के चुनाव मे द्वितीय स्थान पर रहे ।

इस तरह से प्रथम स्थान पर मोहम्मद रफीक ,दूसरे स्थान पर मोहर्रम अली और तीसरे स्थान पर अल्ताफ रहे ।

नव निर्वचित प्रधान रफीक
————————-
जीत के बाद मोहम्मद रफीक ने प्रेस के सामने रूबरू हुए और बोले कि ग्राम पंचायत मे सभी अधूरे कार्य होगा पूरा । कोई कोर कसर नही छोड़ेंगे विकास मे । ग्राम पंचायत का एक एक मतदाता हमारे हैं । किसी भी तरह का कोई भेद भाव नही होगा ।

सभी सम्मानित मतदाताओं का थे दिल से आभार और शुक्रिया ।