📅 Published on: September 19, 2023
nizam ansari
सिद्धार्थनगर – निवर्तमान जिलाधिकारी संजीव रंजन का विदाई समारोह मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार की उपस्थिति में आज अम्बेडकर सभागार में सम्पन्न हुआ।
विदाई समरोह में कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार ने निवर्तमान जिलाधिकारी संजीव रंजन को जनपद प्रतापगढ़ का जिलाधिकारी बनाये जाने पर शुभकामनाये देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
उन्होने कहा कि जिलाधिकारी महोदय के साथ डेढ़ वर्षो का कार्यकाल मिल पाया, सर के स्थान्तरण की सूचना मिलने पर मन में काफी पीड़ा हंई किन्तु यह शासन की प्रक्रिया है। जिलाधिकारी महोदय ने हम सभी को अच्छा मार्गदर्शन एवं टीम लीडर के रूप में प्रेरणा मिलती रही, कहीं से कोई भी परेशानी किसी भी अधिकारी/कर्मचारी को नहीं हुआ।
कपिलवस्तु विकास प्राधिकरण को पिछले तीस वर्षो से कोई बैठक नहीं हुई थी, जिलाधिकारी महोदय द्वारा इससे सम्बन्धित सभी औपचारिकताओं को पूर्ण कराकर उसे नया स्वरूप देकर विकास की गति को आगे बढ़ाने का कार्य किया गया।
जनपद स्थापना के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले सिद्धार्थनगर महोत्सव 2023 को भव्य स्वरूप देकर पांच दिवसीय कार्यक्रमों को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराया गया। महोदय द्वारा जटिल मुद्दों को भी बड़ी आसानी से निस्तारित कराने का कार्य किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार ने बताया कि सर हमेशा एक अभिभावक के रूप में जनपद के विकास से सम्बंधित समस्याओं को बड़ी आसानी के साथ निस्तारित कराया, मुझे सर के साथ मुख्य विकास अधिकारी के रूप में बहुत कुछ सीखने को मिला।
मुख्य अतिथि/निवर्तमान जिलाधिकारी श्री संजीव रंजन ने अपनी विदाई समारोह कार्यक्रम के अवसर पर समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों/मीडिया प्रतिनिधियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि शासकीय सेवा में स्थानान्तरण एक शत्त प्रक्रिया है।
उन्होने बताया कि हम लोगो ंने आपस में मिलजुलकर टीम भावना के साथ कार्य किया। हम लोगों की सिद्धार्थनगर को ऊचाईयों पर ले जाने की प्राथमिकता थी। इस जनपद को आकांछी जनपद से बाहर निकालने के लिए मेरे पिछले साथियों ने काफी मेहनत की थी।
जनपद के अधिकारी/कर्मचारी के मेहनत का परिणाम आज साफ-साफ दिख रहा है। जनपद सिद्धार्थनगर में बहुत तीब्र गति से विकास कार्य हुए। जनपद सिद्धार्थनगर एक शान्तिप्रिय जनपद है।
निवर्तमान जिलाधिकारी श्री संजीव रंजन ने मुख्य विकास अधिकारी श्री जयेन्द्र कुमार की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया कि उन्होने जनपद सिद्धार्थनगर के विकास कार्यो को पूरी गति के साथ पारदर्शी एवं बेहतर कार्य किया।
निवर्तमान जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार को शुभकामनायें देते हुए कहा कि भविष्य में जिला मजिस्ट्रेट के रूप में पद पर आसीन होकर शासन की मंशा के अनुरूप और बेहतर कार्य करेंगे। सभी अधिकारी/कर्मचारी शासकीय कार्यो को समयबद्ध तरीके से निस्तारण कर अच्छे स्वास्थ्य का ख्याल रखें और अपने जीवन में अच्छी आदतों को डालें।
सिद्धार्थनगर महोत्सव 2023 के कार्यक्रम को जनपद के अधिकारियों/कर्मचारियों के सहयोग से सफल हुआ जिसकी सराहना जनपद के साथ ही साथ बाहर के लोगों द्वारा भी की गयी। उन्होने कहा कि जनपद में मेरे पूरे कार्यकाल के दौरान समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों का पूरा सहयोग मिला। उन्होने विदाई के अन्त में समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों/मीडिया प्रतिनिधियों को आभार प्रकट करते हुए शुभकामना दिया गया।
मुख्य विकास अधिकारी श्री जयेन्द्र कुमार द्वारा निवर्तमान जिलाधिकारी श्री संजीव रंजन को माला पहनाकर तथा समृति चिन्ह देकर स्वागत किया तथा अन्य अधिकारियो एवं कर्मचारियों द्वारा निवर्तमान जिलाधिकारी को माला पहनाकर, स्मृति चिन्ह, बुके आदि भेट किया गया।
इस अवसर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 वी0के0अग्रवाल, पी0डी0 नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी गोपाल कुमार कुशवाहा, डीसीएनआरएलएम योगेन्द्र लाल भारती, जिला पंचायत राज अधिकारी पवन कुमार, डी0सी मनरेगा रविशंकर पाण्डेय, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ0 जीवनलाल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेन्द्र कुमार पाण्डेय,
जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, रा0क0स0प0 जिलाध्यक्ष सुजीत जायसवाल आदि लोगो द्वारा विदाई समारोह कार्यक्रम में संबोधित किया गया। इस अवसर पर विकास भवन के अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों की उपस्थिति रही।