गलियों, सड़कों तथा अपने आसपास को साफ-सुथरा , कूड़े को निश्चित स्थान पर रखना ही सेवा पखवाड़ा का लक्ष्य है – एडीओ पंचायत / सचिव
📅 Published on: September 23, 2023
ग्राम पंचायत रामपुर में सेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छता शपथ कार्यक्रम सम्पन्न
– 15 सितम्बर 2023 से भारत सरकार द्वारा अहम कार्यक्रम चलाया जा रहा है
——————
जाकिर खान
सिद्धार्थनगर । गलियों, सड़कों तथा अपने आसपास को साफ-सुथरा कर कूड़े को निश्चित स्थान पर रखना ही सेवा पखवाड़ा है । स्वस्स्थ्य शरीर मे ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है । सफाई आधी ईमान होती है । साफ सुथरे व्यक्ति को भगवान के साथ समाज को भी स्वीकार है । चाहे स्वय का भौतिक शरीर हो , चाहे घर , चाहे वस्त्र , चाहे मन । साफ सुथरे वातावरण से बीमारी भी कोशो दूर भागती है ।

उक्त बातें शनिवार को विकास खण्ड नौगढ़ के ग्राम पंचायत रामपुर में सेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छता शपथ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहायक विकास अधिकारी पंचायत आशुतोष कुमार मिश्रा एवं ग्राम पंचायत अधिकारी कालीमुज्जफर ने संयुक्त रूप से कहा ।

इसी क्रम मे मिश्रा एवं कलीमुंजफर ने लोगो को बताया कि 15 सितम्बर 2023 से भारत सरकार द्वारा यह कार्यक्रम आरम्भ किया गया । स्वच्छ भारत अभियान राष्ट्रीय स्तर का अभियान है । जिसका उद्देश्य गलियों, सड़कों तथा अपने आसपास को साफ-सुथरा करना । और कूड़ा निश्चित स्थान पर रखना है । सर्वप्रथम यह अभियान 2 अक्टूबर 2014 को आरम्भ किया गया था ।



