📅 Published on: September 25, 2023
kapilvastupot
उत्तर प्रदेश में सबसे पहले अपना लोकसभा प्रत्याशी घोषित करने वाली पीस पार्टी ने अब जनता के बीच जाने के लिए अपने कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश देने के लिए जगह जगह प्रोग्राम कर रही है।
इसी कड़ी में आज इटवा नगर पंचायत में एक कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अय्यूब सर्जन उपस्थित रहे जिला अध्यक्ष अरबाब फारूकी और सभी पदाधिकारी इस सम्मेलन में मौजूद रहे।
dr अय्यूब ने कार्यकर्ताओं से कहा कि भले ही तादाद कम हो मगर पार्टी का पैगाम घर घर पहुंचाने की जिम्मेदारी सभी कार्यकर्ताओं की है। हालात कैसे भी हों मगर अपना सर बुलंद रखो क्योंकि झुके हुए सरों की कोई कीमत नहीं होती।
गुलामी नही हिस्सेदारी की बात होगी आज मुसलमानो की अहमियत इस लिए नही है क्योंकि सारी पार्टियों को पता है कि यह जायेगा कहा क्योंकि इसकी कोई अपनी पार्टी नही है। आज भले ही हमारी पार्टी से किसी का गठबंधन नहीं है मगर आने वाले वक्त में बगैर हमारे किसी की सरकार बनेगी भी नही बस अपना हौसला बना के रखें।