पूर्व विधान सभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय का मुंबई में हुवा जोरदार स्वागत

एस खान

इटवा / सिद्धार्थ नगर

पूर्व विधान सभा अध्यक्ष व समाजवादी पार्टी से इटवा विधा सभा सीट से प्रत्याशी माता प्रसाद पाण्डेय का मुंबई के मुम्बरा इलाके में भव्य स्वागत किया गया | माता प्रसाद पाण्डेय के विधान सभा क्षेत्र के हजारों कामगार मुंबई में रोजी रोटी कमाने के लिए रहते हैं उनका यह दौरा 3 मार्च को होने वाले चुनाव के मद्देनजर बहुत अहम् माना जा रहा है

मुंबई में लोगों से मुलाकात के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने समाजवादी पार्टी शासन के दौरान कानून व्यवस्था और आम आदमी की खुशहाली को लेकर वर्तमान परिवेश में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाये जाने को लेकर आह्वान किया |

उन्होंने इलाके के लोगों से मतदान में हिस्सा लेने के लिए भी कहा उन्होंने कहा की मौजूदा बी जे पी सरकार व्यापारियों की सरकार है जो व्यापारी हितों के लिए मंहगाई लगातार बढ़ा रही है किसानों नौजवानों की कोई बात नहीं करती देश की आधी आबादी दुखी है चुनाव जीतने के लिए नफरत की राजनीति करती है | उसके पास देश चलाने की कोई पालिसी नहीं है |

इस दौरान कमाल अहमद के अगुवाई में,इबरत अली,राज कुमार मिश्रा मुजाहिद हुसैन आदि लोग मौजूद रहे|

error: Content is protected !!
Open chat
Join Kapil Vastu Post