📅 Published on: September 26, 2023
प्रेम चंद गौड़
तहसील शोहरतगढ़़ अन्तर्गत कोटिया गांव में दूसरे की जमीन की चौहद्दी दिखाकर रजिस्ट्री बैनामा मामले में क्रेता और विक्रेता के विरुद्ध शोहरतगढ थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ है। जिसमें पुलिस विवेचना कर रही है।
प्राप्त खबर के मुताबिक शोहरतगढ थाने में अपराध संख्या 328/2023 धारा 419,420,467,468,471 आईपीसी के तहत काली प्रसाद उर्फ अनील कुमार पुत्र स्व0 कुंवर महामाया प्रसाद निवासी चंगेरा भवन नगर पालिका बांसी थाना बांसी व शैलेन्द्र कुमार पुत्र स्व0 किशोरी निवासी कोटिया थाना शोहरतगढ़ के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ है।
वादी मुकदमा विजय नन्दन प्रसाद ने अपने एफ आई आर में आरोप लगाया है कि उक्त लोगों ने उनके ज़मीन की चौहद्दी दिखाकर एक साज़िश के तहत कूटराचीत दस्तावेज तैयार कर रजिस्ट्री बैनामा करा दिया गया,जो कि पूर्णतः फर्जी है।
मामले की विवेचना पुलिस सब इंस्पेक्टर राजेन्द्र प्रसाद कर रहे हैं। यह मामला तहसील क्षेत्र के कोटिया का सर्वाधिक चर्चित मामला है।