📅 Published on: October 3, 2023
kapilvastupost
सिद्धार्थनगर 03 अक्टूबर 2023/उत्तर प्रदेश शासन द्वारा आम नागरिकों हेतु दैनिक जीवन की आवश्यक सेवाओं इलेक्ट्रीशियन, प्लम्बर, आर0ओ0 रिपेयरिंग आदि हेतु सेवामित्र एप का विकास किया गया है। मात्र एक टोल फ्री नम्बर 155330 पर काल कर कोई भी व्यक्ति सभी सेवाएं प्राप्त कर सकता है।
शासन की मंशा है कि आवश्यक दैनिक सेवाएं आनलाइन माध्यम से त्वरित रूप से नागरिकों को उपलब्ध हो इसी उद्देश्य के साथ सेवामित्र पखवाड़े का आयोजन दिनांक 01 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2023 तक किया जा रहा है।
उक्त आशय की जानकारी जिला सेवा योजन अधिकारी मिथिलेश कुमार मिश्र ने अपने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दिया है।