सोमयज्ञ में बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन राजपाल यादव हुवे शामिल
निज़ाम अंसारी
शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर/ रविवार देर शाम सोम यज्ञ में फिल्म जगत के मशहूर कॉमेडियन राजपाल यादव एवं सांसद जगदंबिका पाल उपस्थित हुए मुंबई से चलकर इस सोम यज्ञ में अपनी सहभागिता कर राजपाल यादव ने अपने संबोधन में कहा कि आज मुझे यहां आने का जो सौभाग्य प्राप्त हुआ है
उसके लिए मैं आप सभी का सादर आभार व्यक्त करता हूं और खराब मौसम के चलते उन्होंने कहा कि वह यज्ञ यज्ञ नहीं होता जिसमें आंधी पानी और बरसात ना हो यह एक शुभ लक्षण होता है सन 2000 से मैं लगभग 100 से 150 यज्ञ में शामिल हो चुका हूं आज इस यज्ञ में शामिल होकर मैं समस्त आयोजक मंडल को धन्यवाद देता हूं |
मेरा जन्म भी उत्तर प्रदेश में ही हुआ है और राजपाल यादव ने एक विशेष टिप्पणी की की अंश अंश से वंश बनता है और जो हरवंश को पूजे उससे यदुवंश बनता है मैं यहां एक अभिनेता के रूप में नहीं एक भाई के रूप में उपस्थित हुआ हूं सांसद जगदंबिका पाल ने अपने संबोधन में कहा किया गौतम बुद्ध की धरती है और इस सोम यज्ञ को अपने धरातल पर सजीव रूप में देखना बहुत बड़ी उपलब्धि है इस यज्ञ में शामिल सभी लोग इस यज्ञ के साक्षी हैं|
और हम सभी बहुत ही सौभाग्यशाली हैं उन्होंने सभी गुरुओं का सादर नमन किया इस कार्यक्रम में आचार्य अरविंद कुमार पांडे आचार्य संजय कुमार पांडे अंबिका प्रसाद शुक्ला युवराज मिश्र धीरज पाठक अमरनाथ उपाध्याय उत्कर्ष शुक्ला संजय मिश्र नगर पंचायत प्रतिनिधि सौरभ गुप्ता मनोज सिंह प्रधान संघ अध्यक्ष गंगा मिश्रा सहित अन्य सम्मानित लोग उपस्थित रहे