📅 Published on: October 13, 2023
लेखपालों के धरना प्रदर्शन पर विधायक विनय वर्मा ने कहा कि कार्यशैली में सुधार करते हुवे जनता की सेवा करने का लेखपाल लें संकल्प सरकारी कर्मचारी का काम है जनता की सेवा करना उन्हें लूटना नहीं
democrate
पिछले दिनों काम के बदले रिश्वत लेने पर हुई कार्यवाही से बौखलाए लेखपालों का धरना प्रदर्शन, लेखपालों को बहाल नहीं किया गया तो धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा
उक्त बातें लेखपाल संघ इटवा तहसील के अध्यक्ष अमर दीप चौधरी ने बताया। सिद्धार्थनगर जनपद के जिलाधिकारी पवन अग्रवाल द्वारा लेखपालों को आकारण निलम्बन किये जाने के विरोध में सिद्धार्थनगर जनपद के इटवा तहसील में लेखपाल संघ का धरना जारी है।
लेखपाल संघ इटवा तहसील के अध्यक्ष अमर दीप चौधरी ने नाराजगी जताते हुए कहा अगर निलंबित किये गये लेखपालों को बहाल नहीं किया गया तो कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। वहीं महामंत्री ने मीडिया को बताया कि जब तक लेखपालों को बहाल नही किया जायेगा तब तक अनशन जा रहेगा। इस दौरान इटवा तहसील लेखपाल संघ सहित तमाम लेखपाल मौजूद रहें।
वहीं बांसी में अपनी 12 सूत्रीय मांग को लेकर धरनारत हुए लेखपाल संघ
पूर्व निर्धारित सूचना के अनुसार उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ एवं आकस्मिक बैठक जिला अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता जी के अध्यक्षता में बांसी तहसील इकाई के लेखपाल संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार गौतम की अगुवाई में गुरुवार को अपनी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर बांसी तहसील के समस्त लेखपाल धरनारत हुए।
जैसे अवैध कब्ज से संबंधित ऐसे प्रकार जिसमें लेखपाल द्वारा कार्रवाई की जा चुकी है तथा प्रकरण में तहसीलदार के न्यायालय में विचाराधीन है एवं जिन वादों में बेदखली का आदेश पारित नियमानुसार सक्षम मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में होना चाहिए उसमें उक्त अधिकारी के ऊपर विभागीय कार्रवाई न करते हुए लेखपालों को दोषी मानकर निलंबन विभागीय कार्रवाई एवं एफआईआर दर्ज करने का आदेश तत्काल वापस लिया जाए |
जिम्मेदार अधिकारी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की मांग एवं भत्ते आदि बकाया मानदेय का भुगतान अबिलम्ब कराया जाय तथा तहसील कार्यालय मे कार्य कर रहे बाहरी/प्राईवेट व्यक्तियों तहसील कार्यालय से हटाया जाय ताकि भ्रष्टाचार पर रोक लग सके एसडीम नौगढ, शोहरतगढ़, अतिरिक्त कार्य क्षेत्र का हल्का स्थानांतरण करते हैं जिसकी जांच करा कर विभागीय करवाई किया जाए। तहसीलों में लेखपालों से वीआईपी व्यवस्था हेतु जबरन धन वसुली किया जाता है जिसे रोक लगनी चहिये।
जिसको लेकर तीन दिवसीय धरना चल रहा है। 12 अक्टूबर को समस्त लेखपाल अपना बस्ता तहसील में जमा कर तीन दिनों तक धरनारत रहेंगे अगर मांगे का निस्तारण नहीं होने की दशा में जिले पर 16 अक्टूबर को धरना करके बृहद आंदोलन की घोषणा की जायेंगी।
इस दौरान तहसील अध्यक्ष विनोद गौतम, मंत्री भानूप्रताप , वरिष्ठ उपाध्यक्ष असलम परवेज, लेखपाल अंकिता रंजन, स्वाती यादव, अनिल श्रीवास्तव, रत्नाकर मिश्रा, गिरीश श्रीवास्तव, अजय यादव, शिवमंगल यादव, संजीव कुमार, प्रशांत पाण्डेय, सिद्धार्थ शर्मा, उपेन्द्र राठौर, प्रभात सैनी, पूजा यादव, संजू मौर्या,देशराज कुशवाहा, ओमप्रकाश, जितेन्द्र कुमार आदि उपस्थित रहे।
बताते चलें कि पिछले दिनों काम के बदले रिश्वत लेते जिले के कई तहसीलों से विडियो वायरल हुवे थे जिसके मद्देनजर जिलाधिकारी pawan अग्रवाल ने कई लेखपाल को सस्पेंड कर दिया गया है और एफ आई आर का भी निर्देश दिया है जिसका लेखपाल संगठन कड़ा विरोध कर रहे हैं वे चाहते हैं वह चाहे जो करें उन पर कार्यवाही न की जाये |
आम जनता में चर्चा का बाज़ार भी गर्म है लेखपाल जाती आय निवास वरासत जमीनों की पैमाइश करने के पैसे लेते हैं और यही नहीं जमीनों की पैमाइश भी गलत करते हैं जिससे दो पक्षों में विरोध मारपीट और लम्बी कानूनी लड़ाई लड़ने को मजबूर होते हैं | क्रमचारियों की इस कार्यवाही से जनता में भारी विरोध तो है ही उपर से सरकार के विधायक सांसद सहित मुख्य मंत्री की भी बदनामी हो रही है |