भागीदारी संकल्प मोर्चा के प्रेमचंद कश्यप सहित चार उम्मीदवारों ने किया परचा दाखिल

निज़ाम अंसारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की चुनावी प्रक्रिया सुरु हो चुकी है और उम्मीदवारों के पर्चे दाखिल किये किये जा रहे हैं इस कड़ी में चौथे दिन विभिन पार्टियों के चार उम्मीदवारों ने अपने पर्चे दाखिल किये |

संशयपूर्ण विधानसभा सीट 302 से भागीदारी संकल्प मोर्चा गठबंधन से प्रेमचंद कश्यप ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से अपना परचा दाखिल किया है | प्रेमचंद कश्यप ने पत्रकारों से वार्ता करते हुवे कहा कि वह बाहरी प्रत्याशी नहीं हैं उनका घर जमीन खेती शोहरतगढ़ विधान सभा में ही है यही की मिट्टी में उनके पूर्वजों ने जन्म लिया है रोजी रोटी के सिलसिले में वह करहल विधान सभा में रहते हुवे समाज की लड़ाई लड़ रहे हैं |

पार्टी के आदेश पर वह शोहरतगढ़ विधानसभा सीट पर गठबंधन प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेंगे उन्होंने कहा कि समाज के गरीब , वंचित असहाय अल्पसंख्यकों की शिक्षा , रोजगार और शासन सत्ता में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं | परचा दाखिला में उनकी पार्टी के शोहरतगढ़ विधान सभा से सैकड़ों कार्यकर्ता जोश में दिखे |

बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी राधारमन ने भी मंगलवार को अपना परचा दाखिल किया उनके साथ पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सैकड़ों समर्थक उपस्थित रहे वह भी विकास के मुद्दे पर चुनाव मैदान में हैं |

वहीँ बांसी विधान सभा सीट से सबका दल यूनाइटेड पार्टी से शकुन्तला लोधी ने अपना नामंकन किया उन्होंने अपने media ब्रीफिंग में कहा की वह विकास के मुद्दे को लेकर चुनाव मैदान में है उनके साथ सैकड़ों कार्यकर्ता व उनके समाज के लोग भारी नारेबाजी की इस दौरान जिलाध्यक्ष केसरी नंदन , भवन सिंह लोधी , इन्द्रजीत सिंह , बस्ती मंडल प्रभारी राम नरेश सिंह , हुसैनी प्रधान , जमुना प्रसाद ,गौतम लोधी , दीन बंधू लोधी , सुखराम लोधी आदि रहे |

आजाद समाज पार्टी शोहरतगढ़ विधान सभा सीट से डॉ मो सरफ़राज़ ने अपना नामांकन किया |

error: Content is protected !!
Open chat
Join Kapil Vastu Post