सैनिको की बैठक जिला सैनिक कल्याण अधिकारी विंग कमांडर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई

Kapilvastupost

मितौली खीरी। सैनिक बंधु बैठक तहसील मितौली में आयोजित हुई। जिसमें जिला सैनिक कल्याण अधिकारी विंग कमांडर धनंजय सिंह ने सभी पूर्व सैनिकों को संबोधित करते हुए बताया आप लोग कोई भी किसी प्रकार की अगर समस्या होती है तो हमें अवगत कराए सैनिक कभी रिटार्य नहीं होता है उसकी सोच समाज के अन्य लोगों से अलग होती है और कार्य करने की क्षमता भी अलग होती है सैनिक महत्वपूर्ण स्तंभ है सैनिक समाज के लिए सदैव समर्पित रहता है हम आपको सामंजस्य आपसी तालमेल अच्छी विचारधारा के साथ जीवन यापन करना है। अगर कोई भी समस्या आप लोगों को होती है तो हमको अवगत कराए।सैनिकों की समस्या सुनी और पूर्व सैनिकों की वेलफेयर के बारे में बताया। इस बैठक में पूर्व सैनिक हैदर शाह, अनुराग मिश्रा ,अख्तर अली, शालोक कुमार शुक्ला, हाकिम शाह, शरीफ पुत्र स्वर्गीय पूर्व सैनिक मोइनुद्दीन, विभा तिवारी पत्नी सूबेदार विश्वनाथ तिवारी आदि सैनिक उपस्थित रहे।