तहसील बांसी – उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस हुआ सम्पन्न

navrangee prasad yadav

शासन के मंशा के अनुरूप प्रत्येक माह के प्रथम एवं तीसरे शनिवार को सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। तहसील बांसी में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील समाधान दिवस का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

तहसील बांसी में आयोजित सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस के आयोजन के अवसर पर राजस्व, विकास, शिक्षा, पूर्ति एवं अन्य विभागों के शिकायतों की सुनवाई उपजिलाधिकारी बांसी द्वारा किया गया।

उपजिलाधिकारी द्वारा तहसील समाधान दिवस में बांसी द्वारा पिछले समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के आख्या का अवलोकन किया गया। अवलोकन के पश्चात उपजिलाधिकारी द्वारा तत्काल जिला स्तरीय टीम बनाकर मौके का जांच कराने का निर्देश दिया।

उजिलाधिकारी ने सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस में उपस्थित सभी ब्लाकस्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि तहसील समाधान दिवस में प्राप्त हो रही शिकायतों एवं आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का समय से एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाये।

इसके साथ ही शिकायतकर्ता एवं विपक्षी दोनों के समक्ष जांच कर कार्यवाही किया जाये। उजिलाधिकारी ने कानूनगो एवं लेखपालों को निर्देश दिया कि भूमि संपत्ति रजिस्टर एवं भूमि विवाद रजिस्टर अवश्य बना ले।

किसी भी विभाग का तहसील दिवस का कोई भी प्रकरण लम्बित नही होना चाहिए यदि किसी भी विभाग का प्रकरण लम्बित पाया जायेगा तो सम्बन्धित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस के आयोजन के अवसर पर कुल 62 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए जिसमें राजस्व- 51, पुलिस विभाग से सम्बन्धित- 05, विकास- 06, प्रार्थना- पत्रों को उपजिलाधिकारी द्वारा मौके पर ही निस्तारित करा दिया गया।

तहसील दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों को तीन दिवस के अन्दर शत-प्रतिशत निस्तारण की कार्यवाही सम्बन्धित विभाग के अधिकारी को सुनिश्चित करने हेतु निर्र्देिशत किया गया।

सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस कार्यक्रम के इस अवसर पर तहसीलदार बांसी तहसील बांसी क्षेत्र के अन्तर्गत समस्त थानाध्यक्ष एवं खण्ड विकास अधिकारी तथा अन्य तहसील स्तरीय अधिकारियों की उपस्थित रही।