Skip to content

जब से पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर ने अनाधिकृत रूपसे खुनुवा बॉर्डर से भारत में प्रवेश किया है तब से खुनुवां सहित सिद्धार्थ नगर जनपद से सटे नेपाल को जाने वाली तमाम छोटे बड़े रास्तों भारत नेपाल को जोड़ने वाले मुख्य मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है जिसमें प्रत्येक व्यक्ति की स्वतंत्र रूप से जाँच के साथ ही पहचान के लिए आधार कार्ड के साथ जाँच की जाती है border पर तन से सख्ती बरती जा रही है |
kapilvastupost
43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, कस्टम, और पुलिस की संयुक्त टीम ने सीमा स्तम्भ संख्या 556 के समीप अवैध पटाखा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पटाखे सहित व्यक्ति को गिरफ्तार कर सीमा शुल्क कार्यालय खुनवा को सुपुर्द किया गया है।
कमांडिंग अधिकारी आर के डोगरा ने बताया कि, सूचना मिली थी कि बगहवा गाँव में शोहरतगढ़ खुनुवा मुख्य मार्ग पर स्थित घर में पटाखों कि एक खेप अनाधिकृत रूप से आने वाली है, जिसे रात्रि में सीमा पार नेपाल भेजा जायेगा।
सीमा चौकी खुनवा से सहायक उप निरीक्षक ओम प्रकाश के नेतृत्व में मुख्य आरक्षी राकेश प्रसाद, देवांशु कुमार, आरक्षी सुभाष कुमार, कस्टम कार्यालय खुनवा से निरीक्षक अक्षय यादव और मुख्य आरक्षी महेंद्र कुमार एवं पुलिस चौकी खुनवा से उपनिरीक्षक महेश कुमार शर्मा, मुख्य आरक्षी जालंधर प्रसाद, राजेश कुमार, आरक्षी जालंधर प्रसाद, राजेश कुमार, आरक्षी राजेश कुमार, विशाल गुप्ता भुआल यादव और राज गुप्ता के साथ संयुक्त टीम सीमा स्तंभ संख्या 556 के समीप चिन्हित स्थान के लिए रवाना हुई।
उक्त स्थान के समीप पहुँचने के कुछ समय पश्चात् जवानों ने देखा कि कुछ व्यक्ति दो कार्टून और दो बोरी को लेकर सूचना वाले घर के पास ई-रिकशा से उतरे।
संदेह के आधार पर टीम जैसे ही उनकी तरफ बढ़ी, रिक्शा चालक सामान फेंककर नेपाल की तरफ भागने लगा। जवानों द्वारा एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया।
error: Content is protected !!