सांसद की अध्यक्षता में किया गया महाराष्ट्र में चौपाल का आयोजन

Kapilvastupost

उत्तर प्रदेश के डुमरियागंज लोकसभा के सांसद जगदंबिका पाल की अध्यक्षता में महाराष्ट्र राज्य के राधेश्याम नगर वाडा पालघर में चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में मुख्य अतिथि रहे उत्तर प्रदेश के डुमरियागंज लोकसभा के सांसद जगदंबिका पाल ने मुम्बई में रह रहे क्षेत्रीय लोगों का सम्यस्या को सुना और उसके समाधान के लिए अष्वाशन दिया। चौपाल कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्राम प्रधान गड़रखा रविन्द्र शर्मा, समाजसेवी अनिल अग्रहरि, अफजल खान,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मटियार उर्फ भुतहवां चिन्कू चौधरी, जगदीश,मुन्नु, महफूज, लवकुश निषाद, सचिन पाटिल,मंगेश पाटिल, अनील चौहान,पिन्टू मौर्या, राहुल गुप्ता के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहें।