नेपाल : भूकम्प पीड़ितों को 2 लाख देने का मंत्रि परिषद की बैठक में हुआ निर्णय
📅 Published on: November 6, 2023
Nizam ansari
मंत्रिपरिषद की बैठक में भूकंप में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 2 लाख रुपये की दर से राहत देने का फैसला किया गया है ।
सरकार की प्रवक्ता संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रेखा शर्मा के मुताबिक आज सुबह हुई कैबिनेट बैठक में भूकम्प में मृतकों के परिजनों को 2 लाख रु देने का निर्णय लिया गया।
बैठक में मंत्रिपरिषद ने कर्णाली प्रांत की राजधानी सुरखेत को मुख्य संपर्क बिंदु और बांके के नेपालगंज को सहायक संपर्क बिंदु बनाकर एक स्थान के माध्यम से खोज, बचाव और राहत कार्य करने का भी निर्णय लिया। उक्त बैठक में भूकंप से विस्थापित लोगों के लिए अस्थायी आवास और सुरक्षा व्यवस्था की करने का भी निर्णय लिया गया।



