📅 Published on: November 24, 2023
Kapilvastupost
बढ़नी ब्लॉक के भावपुर उर्फ गुलरी में बृहस्पतिवार को एसएसबी ने निःशुल्क मेडिकल शिविर का आयोजन किया।
शिविर में चिकित्सकों ने 180 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर, जरूरतमंद लोगों को दवा का वितरण किया। एसएसबी के निरीक्षक सत्यनारायण राम ने कहा कि एसएसबी केवल सोमा की हो सुरक्षा नहीं करती, बल्कि सीमा क्षेत्र में रहने वाले नागरिकों के स्वास्थ्य की देखभाल की भी करती है।
एसएसबी को ओर से मुर्गी पालन के लिए समय-समय पर चूजे उपलब्ध करवाना, बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें सिलाई व कंप्यूटर सिखाया जाता है। लोगों से अपील की कि सीमा क्षेत्र में होने वाले गैरकानूनी व देशविरोधी कार्यों की जानकारी वह एसएसबी को दें, जिससे समय पर उसे रोका जा सके। इस दौरान डॉ. यादवेंद्र, प्रधान महेश यादव, तुलसीराम, परमात्मा प्रसाद, अब्दुल सऊद, रामनारायण और मोती आदि मौजूद थे।