📅 Published on: November 26, 2023
Kapilvastupost
सिद्धार्थनगर 25 नवम्बर 2023/शासन के मंशा के अनुरूप प्रत्येक माह के द्वितीय एवं चतुर्थ शनिवार को सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। आज थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी पवन अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक अग्रवाल द्वारा थाना खेसरहा एवं थाना कोतवाली जोगिया में उपस्थित होकर लोगो को समस्याओं को सुना गया।
सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी पवन अग्रवाल सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण को शिकायतों की गम्भीरता से लेकर शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक अग्रवाल ने पुलिस कर्मियो को निर्देशित किया गया कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना-पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए जिन प्रार्थना-पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है, उन पर रिपोर्ट लगाकर सम्बन्धित अधिकारी को प्रेषित करें जिससे समय से उचित निस्तारण कराया जा सके।
इस दौरान प्रभारी निरीक्षक खेसरहा/थानाध्यक्ष जोगिया उदयपुर सहित अन्य अधिकारी/कर्म0गण मौजूद रहें। इसी क्रम में समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा अपने सर्किल के थानों एवं समस्त प्रभारी निरीक्षक/थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थानों पर समाधान दिवस का आयोजन कर जनता की समस्याओं को सुना गया व उनका निस्तारण किया गया।