📅 Published on: November 26, 2023
Kapilvastupost
जिलाधिकारी पवन अग्रवाल द्वारा पुलिस अधीक्षक अभिेषेक कुमार अग्रवाल के साथ राजकीय धान क्रय केन्द्र, भेड़ौहा, विकास खण्ड खेसरहा का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी पवन अग्रवाल द्वारा धान खरीद पर्ची का ईपाश मशीन से मिलान किया गया। केन्द्र प्रभारी द्वारा अवगत कराया गया कि 08 किसानो से लगभग 488 कुन्तल धान की खरीद की गयी है जिसमे 05 किसानो को भुगतान करा दिया गया है शेष भुगतान प्रक्रियाधीन है। जिलाधिकारी ने धान क्रय के बोरो में स्टेशिलिंग लगाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही साथ छोटे/बड़े सभी किसानो का धान क्रय करे। इसके साथ ही साथ किसानो से सम्पर्क करके धान क्रय केन्द्रो पर धान बेचने हेतु किसानो को प्रेरित करे। किसानो को किसी भी प्रकार समस्या न होने पाये। समय से भुगतान करे। यदि किसी भी प्रकार की शिकायत मिलेगी तो संबधित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी।
इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त नायब तहसीलदार बांसी, तथा अन्य संबधित अधिकारी व कर्मचारी अािद उपस्थित थे।