मुख्य विकास अधिकारी ने बर्डपुर ब्लॉक के काशीपुर व आमा ग्राम के प्राथमिक विद्यालयों का किया निरीक्षण

Kapilvastupost

मुख्य विकास अधिकारी, जयेन्द्र कुमार द्वारा कंपोजिट विद्यालय, बर्डपुर नं 12 के ग्राम काशीपुर तथा प्राथमिक विद्यालय, ग्राम आमा विकासखंड बर्डपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय छात्र छात्राओं की उपस्थिति अत्यधिक कम थी, प्रधानाध्यापक को निर्देशित किया गया कि ग्राम भ्रमण करके बच्चों को स्कूल आने के लिए अभिभावक से वार्तालप करें l विद्यालय में साफ-सफाई सन्तोषजनक पायी गयी। एम0डी0एम0 मीनू के अनुसार भोजन चावल, सब्जी युक्त दाल बनाया गया था, जिसका सैंपल देखा गया l बच्चों के शैक्षिणक स्तर एवं लर्निग आउट कम, निपुण सम्बन्धित बिन्दुओं का परीक्षण किया गया। विद्यालय परिसर में कायाकल्प योजना में अधिकांश पैरामीटर पर कार्य कराया गया है सभी पैरामीटर पर कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिया गया l